फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office: 'बॉलीवुड' का हुआ बुरा हाल, कार्तिकेय 2-थिरुचित्रम्बलम ने लगााई आमिर-अक्षय की कमाई पर सेंध

Wed, 24 Aug 2022 08:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 24 Aug 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam Dobaara Collection
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्में औंधे मुंह गिर गई हैं। वहीं साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। जी हां, धनुष की फिल्म  'थिरुचित्रम्बलम' ने मात्र छह दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन (13 दिन पहले आई) से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। वहीं 'कार्तिकेय 2' ने तेरह दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' को ग्यारह दिनों में पछाड़ दिया है। यानी एक बार फिर साउथ फिल्मों ने बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है।

Tuesday Box Office Report Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam Dobaara Collection
laal singh chaddha - फोटो : amar ujala

60 करोड़ तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई 'लाल सिंह चड्ढा'
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह फेल साबित हुई है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर दिख रहा है। इस फिल्म ने अपनी खराब कमाई का प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार यानी 12वें दिन महज 73 लाख रुपये ही जुटाए थे। लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई इससे भी ज्यादा बुरी रही। मंगलवार यानी 13वें दिन इस फिल्म ने लगभग 65 लाख रुपये ही कमाए हैं, जिसके बाद अब 'लाल सिंह चड्ढा' का टोटल कलेक्शन 57.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Tuesday Box Office Report Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam Dobaara Collection
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

सेंचुरी लगाने में नाकामयाब रही रक्षाबंधन
रक्षा बंधन का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। अभी तक रक्षा बंधन ने कारोबार में कोई खास बढ़ते देखने को नहीं मिली है। दूसरे  मंगलवार को रक्षा बंधन ने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इसके पहले फिल्म ने रविवार को ठीक- ठाक कमाई करते हुए 1.80 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं सोमवार को फिल्म ने महज 7 लाख रुपये का ही बिजनेस किया था। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई महज 44.72 करोड़ रुपये हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam Dobaara Collection
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

थिरुचित्रम्बलम ने छह दिनों में ही रक्षा बंधन को पछाड़ा
शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से छठे दिन आनी मंगलवार को फिल्म ने लगभग 3.10 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.76 करोड़ तक पहुंच गया है। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए कहा जा रहा है कि 'थिरुचित्रम्बलम' धनुष के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam Dobaara Collection
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस सप्ताह 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी कार्तिकेय 2
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'कार्तिकेय 2' ने मंगलवार को कुल 2.75 करोड़ का रुपये की कमाई की है। यदि हम अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो तेलुगू में फिल्म ने 1.95 करोड़ और हिंदी 0.98 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 57.10 करोड़ के पार चला गया है। गौरतलब है कि फिल्म को महज 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है। हालांकि छोटे बजट की फिल्म होने के बावजूद यह आमिर और अक्षय जैसे सुपरस्टार की फिल्मों में भारी पड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed