फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनय की 'परीक्षा' पास करके सर्वश्रेष्ठ कलाकार बने आदिल हुसैन, सात साल की उम्र से शुरू कर दी थी एक्टिंग

Fri, 02 Oct 2020 04:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 02 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Adil Hussain Birthday Special know unknown facts about Best Actor award at Indo German Film Week
'परीक्षा' में आदिल हुसैन - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आदिल हुसैन का जन्मदिन पांच अक्तूबर को होता है। इस बार का जन्मदिन उनके लिए खास रहने वाला है, क्योंकि उन्होंने इंडो जर्मन फिल्म वीक में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का खिताब हासिल किया है। आदिल हुसैन ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। आदिल हुसैन के जन्मदिन बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें। 

Adil Hussain Birthday Special know unknown facts about Best Actor award at Indo German Film Week
आदिल हुसैन - फोटो : instagram: _adilhussain

आदिल हुसैन का जन्म पांच अक्तूबर 1956 को असम में हुआ था। उनके पिता टीचर थे। आदिल हुसैन ने सात साल की उम्र से स्कूल में अभिनय करना शुरू कर दिया था। इसे बाद उन्होंने कॉलेज में भी लंबे समय तक अभिनय किया। कॉलेज के बाद आदिल हुसैन ने थिएटर में भी काम किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने ड्रामा स्टूडियो लंदन में भी पढ़ाई की। 

Adil Hussain Birthday Special know unknown facts about Best Actor award at Indo German Film Week
आदिल हुसैन - फोटो : instagram: _adilhussain

आदिल हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत असमिया भाषा की फिल्मों से की थी। उन्होंने लंबे समय तक असम की फिल्मों के लिए काम किया। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख करने का फैसला किया। आदिल हुसैन पहली बार टीवी सीरियल 'जासूस विजय' में नजर आए थे। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'कमीने' थी। यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adil Hussain Birthday Special know unknown facts about Best Actor award at Indo German Film Week
आदिल हुसैन - फोटो : instagram: _adilhussain

आदिल हुसैन को हिंदी सिनेमा में असली पहचान साल 2010 में मिली। इस साल फिल्म 'इश्किया' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इसके बाद आदिल हुसैन ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। उन्होंने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और बंगाली फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। 

विज्ञापन
Adil Hussain Birthday Special know unknown facts about Best Actor award at Indo German Film Week
आदिल हुसैन - फोटो : instagram: _adilhussain

हाल ही में आदिल हुसैन को इंडो जर्मन फिल्म वीक में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार मिला था। उन्हें यह सम्मान प्रकाश झा की फिल्म 'परीक्षा' और एक और फिल्म 'निरवाना इन' के लिए मिला। आदिल हुसैन ने फिल्म 'परीक्षा' में एक रिक्शा खींचने वाले का किरदार निभाया है। वह रिक्शा जरूर चलाता है लेकिन उसके सपने बहुत बड़े हैं। वह अपने बच्चे को बड़े स्कूल में पढ़ाने की इच्छा रखता है और उसे एक बड़ा आदमी बनते हुए देखना चाहता है। पैसे की कमी के कारण वह दबाव में आकर चोरी चकारी जैसे कुछ बुरे काम करने लगता है। हालांकि, पुलिस उसकी भावनाओं को समझती है और एक अफसर उसके बच्चे की पूरी मदद करता है।


पढ़ें: 'वॉर' की पहली सालगिरह पर इसके निर्देशक ने किया खुलासा, इस फिल्म से था उनके एक्शन का कंपटीशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed