सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Adipurush Hindi Vs Telugu: प्रभास के पैन इंडिया स्टार होने पर लगा सवालिया निशान, आंकड़ों में समझिए पूरा गणित

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Jun 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
Adipurush 10 day all language box office collection proves Prabhas is no longer a pan india superstar
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एस एस राजामौली निर्देशित ‘बाहुबली’ सीरीज की दोनों फिल्मों से दुनिया भर में नाम, दाम और सम्मान पाने वाले तेलुगु अभिनेता प्रभास की लगातार तीन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाने के बाद उनके अखिल भारतीय सुपरस्टार होने पर सवालिया निशान लग गया है। उनकी ब्रांड इमेज को सबसे तगड़ी चोट उनकी ताजा फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने पहुंचाई है जो रिलीज के 10 दिन बाद भी 300 करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। चौंकाने वाली बात ये भी कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन जहां हिंदी से ज्यादा तेलुगू में था, वहीं सबसे ज्यादा गिरावट भी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को तेलुगू संस्करण में ही देखने को मिली।

Trending Videos
Adipurush 10 day all language box office collection proves Prabhas is no longer a pan india superstar
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

16 जून को ‘हर भारतीय की आदिपुरुष’ टैग लाइन से रिलीज हुई अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को रिलीज हुए रविवार को 10 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 10 दिनों में फिल्म ने अब तक करीब 274 करोड़ रुपये सभी भाषाओं को मिलाकर कमाए हैं। इसमें रविवार की छह करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई भी शामिल है। फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 260 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी पट्टी में फिल्म ने इस दौरान 132.95 करोड़ रुपये कमाए जबकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ये फिल्म सिर्फ 120.35 करोड़ रुपये की कमा सकी। फिल्म के तमिल संस्करण को तो लोगों ने थोड़ी बहुत तवज्जो दी भी लेकिन कन्नड़ और मलयालम में फिल्म का हाल बेहाल रहा।

Anuradha Paudwal Exclusive: स्टूडियो के घंटे भर के सफर ने बदल दी जिंदगी, इन 10 कहानियों में 50 साल का सफरनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush 10 day all language box office collection proves Prabhas is no longer a pan india superstar
'साहो' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले हफ्ते में फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने तमिल में 3.45 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.90 करोड़ रुपये और मलयालम में सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म में हिंदी, तेलुगु और मराठी सिनेमा के ही कलाकार मुख्य रूप से शामिल रहे और इसकी कमाई भी मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु में ही हुई। संदेश साफ है कि प्रभास को बार बार पैन इंडिया स्टार बनाने की कोशिशें सफल नहीं हो पा रही हैं। प्रभास की बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘राधेश्याम’ हिंदी और तेलुगु दोनों में सुपर फ्लॉप रही थी और उससे पहले साल 2019 में रिलीज हुई ‘साहो’ को भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी।

Badshah: बीटीएस ग्रुप आर्मी के आरोपों के बाद बादशाह का पलटवार, रैपर ने गाने को दोबारा सुनने की दी हिदायत


 
Adipurush 10 day all language box office collection proves Prabhas is no longer a pan india superstar
'सालार' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की खासियत ये भी है कि इसके हिंदी संस्करण में प्रभास की खुद की आवाज नहीं है। उनकी डबिंग फिल्म ‘बाहुबली’ में उनकी आवाज बने अभिनेता शरद केलकर ने की है। प्रभास के फैंस की निगाहें अब उनकी 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सालार’ पर टिकी हैं जिसमें उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के कुछ बड़े सितारे काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन उन्हीं प्रशांत नील ने किया है जिनकी बनाई फिल्मों ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ ने दुनिया भर में कामयाबी का परचम लहराया है। प्रभास की एक फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ हिंदी सिनेमा की चर्चित अदाकारा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ भी बन रही है।

Sharman Joshi: यौन शोषण के शिकार बच्चे को कैसे संभाले? शरमन जोशी ने वेब शो 'कफस' पर खुलकर की बात
विज्ञापन
Adipurush 10 day all language box office collection proves Prabhas is no longer a pan india superstar
‘पीएम नरेंद्र मोदी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की विफलता के चलते इसमें पैसा लगाने वाली कंपनी टी सीरीज के साथ साथ इसके सलाहकार मंडल में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी परेशान हैं। ये दूसरी ऐसी बड़ी फिल्म है जिसमें आरएसएस के विचारकों के सीधे शामिल होने के बावजूद देश के बड़े हिंदू समुदाय ने फिल्म की न सिर्फ आलोचना की बल्कि इसे देखने से भी परहेज किया। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है।

Shankar Mahadevan: UK में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए शंकर महादेवन, बोले- गर्व महसूस कर रहा हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed