फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: आदिपुरुष पर विवेक बिंद्रा का रिएक्शन आया सामने, ट्विटर के जरिए मनोज मुंतशिर से मांगे सवालों के जवाब

Wed, 21 Jun 2023 05:53 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Adipurush dialogue controversy vivek bindra tweet asking for explanation from manoj muntashir read here detail
विवेक बिंद्रा , मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। फिल्म में दिखाए गए संवादों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में देशभर में भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हो, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग उठ रही है।
Adipurush dialogue controversy vivek bindra tweet asking for explanation from manoj muntashir read here detail
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कई लोग फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह फिल्म के संवाद बदल रहे हैं। मगर इसके बावजूद भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग उन पर निशाना साध रहे हैं। 
 
Adipurush dialogue controversy vivek bindra tweet asking for explanation from manoj muntashir read here detail
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
 'आदिपुरुष' को भारी विवाद का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने भी ट्वीट कर मनोज मुंतशिर को जवाब देने के लिए कहा है। दरअलस, 21 जून को उन्होंने मनोज मुंतशिर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा,‘मनोज भाई, बहुत बेइज्जती हो रही है। चार लोग हमको भी फोन कर रहे हैं कि आप भी तो मनोज मुंतशिर के करीबी हैं, लेकिन देखिए, उन्होंने क्या किया। हम इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं। क्योंकि यह इतिहास पर आधारित फिल्म है। भाई, इसको लेकर आप अपनी बात साफ कीजिए। पूरे सनातन धर्म पर सवाल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush dialogue controversy vivek bindra tweet asking for explanation from manoj muntashir read here detail
रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
विवेक के इस ट्वीट पर कई लोग अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा 'आदिपुरुष' डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने 18 जून को ट्वीट कर यह बताया था कि उन्होंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने फैसला लिया है कि वह फिल्म के डायलॉग को बदल देंगे।

Bollywood: इन बॉलीवुड सेलेब्स का असल जिंदगी में हुआ भूतों के साथ आमना सामना, डर के मारे निकल गई थीं चीखें

विज्ञापन
Adipurush dialogue controversy vivek bindra tweet asking for explanation from manoj muntashir read here detail
रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ‘आदिपुरुष’ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर महज 10.80  करोड़ की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 247.90 करोड़ रुपये हो गया है। 

यह भी पढ़ें- Shahrukh-Aryan Khan: शाहरुख-आर्यन को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है सीबीआई, वानखेड़े मामले में आया नया मोड़
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed