फिल्म आदिपुरुष इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं। वीएफएक्स से लेकर इसके संवादों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके अलावा फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर के कई विवादित बयान के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।
Adipurush: मनोज मुंतशिर के बाद अब ओम राउत को जान का खतरा? पुलिस ने 'आदिपुरुष' के निर्देशक को दी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता देख मनोज ने हाल ही में अपनी जान का खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। बताया जा रहा है कि मनोज के बाद अब इस फिल्म के निर्देशक ओम राउत को भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की गई है।
Sara-Saif Ali: जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सैफ और सारा, जानें कैसा होगा किरदार
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “ओम राउत के साथ उनके ऑफिस में चार कॉन्स्टेबल और एक सशस्त्र पुलिसकर्मी नजर आए। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि निर्देशक ने पुलिस सुरक्षा का अनुरोध किया था या पुलिस ने स्वयं विवाद और धमकियों के कारण उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। बताया जा रहा है कि मनोज मुंतशिर के साथ-साथ ओम राउत को भी जान से मारने की धमकी मिली है।
TRP WEEK 24: टीआरपी की दौड़ में एक बार फिर 'अनुपमा' का रुतबा बरकरार, टॉप 5 में इस विवादित शो का शानदार कमबैक
बता दें कि प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान और देवदत्त जी नागे अभिनीत आदिपुरुष रामायण पर आधारित है। यह फिल्म 16 जून को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने के बाद से ही विवादों के घेरे में है। कुछ दर्शकों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद रविवार से फिल्म के संवाद बदल दिए गए, लेकिन नए डायलॉग भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के कई हिस्सों में मनोज मुंतशिर के पुतले जलाए गए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
BTS Group: बीटीएस ग्रुप आर्मी ने रैपर बादशाह को लिया आड़े हाथों, शाहिद कपूर की इस फिल्म के गाने पर मच रहा बवाल