{"_id":"5fe9860292cbc5686303cdc9","slug":"aditi-rao-hydari-completes-her-shooting-for-hey-sinamika-film-before-2020-ends-co-actor-is-dalkeer-salman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2020 पूरा होने से पहले अदिति ने पूरी कर दी अपनी नई फिल्म, दलकीर सलमान संग बनी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2020 पूरा होने से पहले अदिति ने पूरी कर दी अपनी नई फिल्म, दलकीर सलमान संग बनी जोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हे सिनामिका फिल्म की शूटिंग खत्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 पूरा होने से पहले अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपनी फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म में अदिति अभिनेता दलकीर सलमान और अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साथ नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी जिसका निर्देशन जानी मानी कोरियोग्राफर बृंदा गोपाल ने किया है। एक निर्देशक के रूप में बृंदा इस फिल्म से ही अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।
2 of 5
हे सिनामिका फिल्म की शूटिंग खत्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अदिति की दो फिल्में मलयालम भाषा की 'सुफियुम सुजातयुम' और तेलुगू भाषा की 'वी' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज होने के बाद काफी तारीफें बटोर चुकी हैं। अब दलकीर के साथ अदिति की फिल्म 'हे सिनामिका' को लेकर उनके प्रशंसकों में खासी उत्सुकता है।
3 of 5
हे सिनामिका फिल्म की शूटिंग खत्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग कलाकारों ने इस साल मार्च के महीने में ही शुरू की थी लेकिन लॉकडाउन के कारण तब काम रुक गया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और अब 26 दिसंबर को शूटिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हे सिनामिका फिल्म की शूटिंग खत्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माताओं ने फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग की शुरुआत बहुत जोरदार की थी। इस फिल्म का पहले दिन का पहला शॉट जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक मणि रत्नम और के भाग्यराज ने निर्देशित किया है और फिल्म का पहला क्लैप दिया था दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर कलाकार सुहासिनी और खुशबू ने। कमाल की बात तो यह है कि फिल्म का शीर्षक भी मणि रत्नम की फिल्म 'ओके कनमानी' के एक गीत 'ए सिनामिका' से प्रेरित है जिसमें दलकीर सलमान ही मुख्य भूमिका में रहे।
विज्ञापन
5 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : instagram
कोरोना वायरस की वजह से अदिति राव हैदरी की दो फिल्में भले ही ओटीटी पर रिलीज हुई हों लेकिन आने वाले समय में उनकी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में सिनेमाघरों में ही रिलीज होने के लिए बन रही हैं। इन फिल्मों में एक फिल्म रिभु दासगुप्ता बना रहे हैं जिसका शीर्षक 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' है और इसमें अदिति के साथ परिणीति चोपड़ा, कीर्ति कुल्हरी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। अदिति का नाम अजय भूपति के निर्देशन में बन रही तेलुगू भाषा की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'महासमुद्रम' से भी जुड़ा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।