बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की एक तस्वीर साझा की, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया है - नाना...नाती...पर नाती। इस तस्वीर में एक ओर अमिताभ बच्चन के नाना खजान सिंह सूरी तो दूसरी ओर उनके बेटे अभिषेक बच्चन खड़े हुए हैं और इस तस्वीर में तीनों पगड़ी बांधे दिख रहे हैं। ये तस्वीर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को दर्शाती है।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की झलक, पगड़ी बांधे दिखे नाना, नाती और पर नाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले अमिताभ बच्चन अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन के साथ फोटो साझा कर चुके हैं। ये तस्वीर पुराने जमाने में खिची ब्लैक एंड व्हाइट अवतार में है लेकिन बेहद खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन भी मौजूद हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि जब आपको पहली बुश शर्ट मिलती है, तब चेहरे पर यही खुशी होती है।
T 3759 - .. that special moment with Ma and younger brother when you got your first bush shirt .. 😁👊 pic.twitter.com/QUBP9x4RiO
अमिताभ बच्चन के अभिनय की बात करें तो अगला साल उनके लिए काफी व्यस्तता पूर्ण हो सकता है। अगले साल अमिताभ बच्चन की कई सारी फिल्में आने वाली हैं, जल्द ही वो इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे', नागराज मंजुले की 'झुंड' और अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की 'मेडे' फिल्म भी इस साल में नजर आने वाली है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के खास पालों को भी याद करते रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए ब्लॉग भी लिखते रहते हैं।
12 दिसंबर को अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन की पुण्यतिथि होती है। मां की पुण्यतिथि पर अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा था। इस ब्लॉग में उन्होंने तेजी बच्चन के बारे में ढेर सारी बातें बताई और लिखा कि उनका आशीर्वाद बच्चन परिवार के साथ बना हुआ है। अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा था कि वह होती तो यही चाहतीं कि जाओ और काम करो, मुझे दुख के साथ याद न करो। दुनिया में खुशी से रहो।