{"_id":"5fe97cc18ebc3e3b6d3f8bed","slug":"sonam-kapoor-started-shooting-in-london-for-her-upcoming-film-blind-directed-by-shome-makhija","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खतरों के बीच शुरू हुई सोनम की अगली फिल्म, लंदन पहुंची शूटिंग टीम का हुआ कोविड टेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के खतरों के बीच शुरू हुई सोनम की अगली फिल्म, लंदन पहुंची शूटिंग टीम का हुआ कोविड टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इधर भारत में पिता अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहे हैं, और उधर ब्रिटेन में उनकी बिटिया ने कोरोना संकट के बीच शुरू कर दी है अपनी एक एक्शन फिल्म की शूटिंग। फिल्म के निर्देशक शोम मखीजा ने जैसे ही इस फिल्म का क्लैप बोर्ड खटकाया, शूटिंग के लिए भारत से वहां पहुंची पूरी शूटिंग टीम ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी। बतौर निर्देशक शोम की ये पहली फिल्म है, इससे पहले वह फिल्म ‘बदला’ में निर्देशक सुजॉय घोष के सहायक रह चुके हैं।
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरियाई फिल्म ‘ब्लाइंड’ की इस आधिकारिक रीमेक में सोनम एक दृष्टिहीन किरदार कर रही है। ‘ब्लाइंड’ नौ साल पहले रिलीज हुई एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसकी रीमेक में पैसा फिल्म निर्माण कंपनी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स लगा रही है। ये कहानी है पुलिस अकादमी से निकली एक ऐसी छात्रा की, जिसकी दृष्टि चले जाने के बाद उसकी जिंदगी में एक हादसा होता है जो उसका पूरा जीवन बदल देता है। एक हिट एंड रन केस की वह इकलौती गवाह है। वह कैसे पुलिसवालों की इस पूरे केस की तफ्तीश में मदद करती है, यही कहानी का असली खेल है।
3 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग कुछ ही देर पहले सोमवार से ग्लासगो फिल्मसिटी में शुरू हो चुकी है। इसकी शूटिंग के लिए फिल्म की प्रोडक्शन टीम बड़ी मुश्किलों से वहां पहुंच सकी क्योंकि कोरोना वायरस के नए रूप के सामने आने के बाद से लंदन जाने वाली तमाम उड़ानें बीते हफ्ते रद्द कर दी गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति के साथ सोनम कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ पहले से लंदन में थी। पूरी टीम के पृथकवास का समय रविवार को ही समाप्त हुआ। इसके बाद शूटिंग में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट भी कराया गया। सोनम कपूर को इससे पिछली बार फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में दुलकीर सलमान के साथ देखा गया था जिसमें वह एक ऐसी लड़की का किरदार करती हैं जिसके आने से लोगों की किस्मत बदल जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
वीरे दी वेडिंग
फिल्म ‘ब्लाइंड’ के अलावा सोनम को लेकर ये भी चर्चा रही है कि वह अपनी बहन के साथ मिलकर ‘वीरे दी वेडिंग’ की सीक्वेल भी बना सकती हैं। हालांकि, इसके बारे में अभी तक किसी तरह की आधिकारिक सूचना सार्वजनिक नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।