{"_id":"5ff2f735fff9805947453e50","slug":"aditya-chopra-yash-raj-films-remove-prithviraj-director-chandraprakash-dwivedi-know-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्र प्रकाश द्विवेदी को आदित्य ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से निकाला, जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चंद्र प्रकाश द्विवेदी को आदित्य ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से निकाला, जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य चोपड़ा और चंद्र प्रकाश द्विवेदी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को मुंबई में सुबह से खूब खबर फैली कि फिल्म निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी का एक बार फिर अपनी फिल्म के निर्माता से पंगा हो गया है। इस बार ये तनातनी उनकी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर हुई बताई गई। पहले तो यशराज फिल्म्स में कोई इस बारे में बात करने को तो तैयार नहीं हुआ लेकिन बाद में मामला तूल पकड़ते देख चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने खुद इस बारे में एक बयान जारी किया।
2 of 5
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से सोमवार को खबर फैली कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी को उनकी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से निकाल दिया गया है और इसकी वजह अक्षय कुमार की दिवाली के मौके पर घोषित की गई फिल्म 'रामसेतु' को बताया गया। कहा गया कि इसके लिए चंद्रप्रकाश ने आदित्य से कोई सलाह मशविरा नहीं किया। चंद्रप्रकाश के इस काम से आदित्य बहुत नाराज हैं इसलिए उन्होंने चंद्रप्रकाश को फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से दूर कर दिया है।
3 of 5
चंद्र प्रकाश द्विवेदी
- फोटो : फाइल
गौरतलब है कि अक्षय की घोषित फिल्म 'राम सेतु' के लिए चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्माता बने हैं। इस फिल्म को वास्तविक जगहों पर फिल्माया जाना है। अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस फिल्म को अयोध्या में फिल्माने की इजाजत भी ले ली है। वह बहुत ही जल्द इस फिल्म पर काम भी शुरू कर देंगे। चंद्र प्रकाश द्विवेदी का नाम इससे पहले उनकी पिछली फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ के दौरान भी अपने निर्माता के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पृथ्वीराज के सेट पर मानुषी छिल्लर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बार फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर खबर फैली तो लोगों ने यकीन भी कर लिया लेकिन, ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में यशराज फिल्म्स के भीतर से असली खबर पता करने की हर स्तर से कोशिश की। इसका असर ये हुआ कि खुद चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने शाम को एक बयान जारी कर अपने और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते पहले जैसे ही होने की बात कही और ये भी दावा किया कि वे दोनों एक और प्रोजेक्ट की भी बात कर रहे हैं, जिसके बारे में जल्द ही एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
चंद्र प्रकाश द्विवेदी
- फोटो : फाइल
‘पृथ्वीराज’ से खुद को अलग किए जाने संबंधी खबरों के बारे में चंद्रप्रकाश ने कहा कि ये खबर जानबूझकर फैलाई गई है और इसका मकसद सिर्फ मेरे और फिल्म निर्माता के बीच मनमुटाव पैदा करना है। ये एक तय रणनीति के तहत फैलाई गई खबर है और मैं इसका पूरी तरह से खंडन करता हूं। उन्होंने कहा कि आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के सृजनात्मक पहलू को लेकर उनको पूरी तरह से छूट दी हुई है और वह इसके लिए आदि के शुक्रगुजार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।