सब्सक्राइब करें

शादी करने के लिए तैयार हुए आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़ नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री संग लेंगे सात फेरे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 12 Oct 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
aditya narayan to marry girlfriend shweta agarwal news Aditya Narayan reveal he will get married with Shweta Aggarwal soon
आदित्य नारायण - फोटो : file photo

जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। वह अपनी 10 साल से प्रेमिका रही अभिनेत्री  से इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे। इस रिश्ते में पिछले 10 सालों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन इन दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर ज्यादा खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बातचीत नहीं की है। लेकिन, अब दोनों की सहमति से यह रिश्ता पति-पत्नी में परिवर्तित होगा।



aditya narayan to marry girlfriend shweta agarwal news Aditya Narayan reveal he will get married with Shweta Aggarwal soon
आदित्य नारायण - फोटो : file photo

आदित्य ने कहा कि वह श्वेता अग्रवाल से वर्ष 2010 में आई फिल्म 'शापित' के सेट पर मिले थे और एक दूसरे को पसंद करने लगे। आदित्य ने बताया, 'शुरुआत में श्वेता सिर्फ एक अच्छी दोस्त बनना चाहती थीं क्योंकि हम दोनों ही अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे और उस समय हम दोनों की उम्र ज्यादा नहीं थी। हर रिश्ते की तरह हमने भी अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 

aditya narayan to marry girlfriend shweta agarwal news Aditya Narayan reveal he will get married with Shweta Aggarwal soon
आदित्य नारायण - फोटो : file photo

आदित्य नारायण ने आगे कहा, 'अब यह शादी करने का फैसला महज एक औपचारिकता ही है। आशा है कि इसे भी नवंबर या दिसंबर के महीने में हम अंजाम दे देंगे। मेरे माता पिता को श्वेता बहुत पसंद है और वह उसे अच्छी तरह से जानते भी हैं।' कुछ समय पहले रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट से अक्सर आदित्य और इस शो की जज गायिका नेहा कक्कड़ के बीच रिश्ते और शादी की बातें सामने आती रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya narayan to marry girlfriend shweta agarwal news Aditya Narayan reveal he will get married with Shweta Aggarwal soon
आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़ - फोटो : file photo

इस पर आदित्य का कहना है कि नेहा के साथ उनके रिश्ते की बात महज एक अफवाह थी। वह सब एक मजाक था और शो की पटकथा के हिसाब से चल रहा था। लेकिन, लोगों ने कुछ ज्यादा ही सोच लिया। इन बातों में कोई सच्चाई नहीं थी। आदित्य ने बताया कि वह रोहनप्रीत सिंह को भी बहुत अच्छे से जानते हैं और वह एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। नेहा भी उनकी सिर्फ एक अच्छी दोस्त हैं। उसके अलावा कुछ नहीं। 

विज्ञापन
aditya narayan to marry girlfriend shweta agarwal news Aditya Narayan reveal he will get married with Shweta Aggarwal soon
आदित्य नारायण - फोटो : file photo

उन्होंने अपने पिता उदित नारायण के बारे में कहा कि उन्होंने भी शो पर आकर सिर्फ पटकथा के हिसाब से ही शब्द बोले थे। आदित्य इस समय एक गायक हैं और साथ ही लोकप्रिय टीवी शो को होस्ट करते हैं। वहीं, श्वेता फिल्म 'शापित' में काम कर चुकी हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेता प्रभास और किच्चा सुदीप जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है।

पढ़ें: सना खान ही नहीं, धर्म और अध्यात्म के नाम पर ये पांच सितारे भी छोड़ चुके हैं फिल्मी दुनिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed