सब्सक्राइब करें

रणवीर की '83' की क्रिसमस रिलीज की तैयारियां शुरू, अक्षय की 'सूर्यवंशी' पर आएगा नया फैसला

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 12 Oct 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh 83 confirmed to release on Christmas and Akshay Kumar Sooryavanshi pushed to 2021
83 और सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म '83' की रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं करेंगे। यह फिल्म अपने तय समय पर ही देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, उन्हें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए नई तारीख जरूर तय करनी है। इस फिल्म की रिलीज को भी ज्यादा दूर न खिसकाते हुए वह अगले साल की शुरुआत में ही इसे रिलीज करने की जुगत में हैं।

Ranveer Singh 83 confirmed to release on Christmas and Akshay Kumar Sooryavanshi pushed to 2021
सूर्यवंशी, 83 - फोटो : instagram: akshaykumar/ ranveersingh

अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' को रिलीज करने के लिए प्रोडक्शन हाउस ने इस दिवाली की तारीख तय की थी। लेकिन, समय से सिनेमाघर नहीं खुल पाए इसलिए अब उन्होंने इस फिल्म को और आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया है। हालांकि, शिबाशीष ने अपने बयान में कहा है कि वह इसे ज्यादा लंबा नहीं खींचेंगे। अगले साल जनवरी से मार्च के बीच में ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। अब 'सूर्यवंशी' की तारीख बदली गई है इसके लिए उन्होंने '83' की रिलीज की तारीख को बदलने से साफ इनकार कर दिया है।

Ranveer Singh 83 confirmed to release on Christmas and Akshay Kumar Sooryavanshi pushed to 2021
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : फाइल

शिबाशीष ने अपने बयान में कहा है कि उनकी फिल्म '83' इस क्रिसमस पर ही रिलीज होगी और 'सूर्यवंशी' के लिए वह इसके निर्माताओं और अभिनेताओं के साथ मिलकर नई तारीख पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, 'हम 'सूर्यवंशी' के लिए '83' की रिलीज की तारीख बिल्कुल नहीं बदलने वाले। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार हुई है और उसी समय पर रिलीज होगी। बेशक हमें 'सूर्यवंशी' के निर्देशक और अभिनेता से बातचीत करके इसकी नई तारीख पर फैसला लेना होगा। फिर भी इस फिल्म को हम अगले साल जनवरी से मार्च के बीच में सिनेमाघरों में उतार देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh 83 confirmed to release on Christmas and Akshay Kumar Sooryavanshi pushed to 2021
83 फिल्म - फोटो : isntagram/KabirKhan

फिल्म '83' का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते विश्व कप पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने निभाया है।

विज्ञापन
Ranveer Singh 83 confirmed to release on Christmas and Akshay Kumar Sooryavanshi pushed to 2021
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'सूर्यवंशी' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म उनकी पुलिस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें एक्सटेंडेड कैमियो करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed