सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: टीआरपी घोटाले पर खुलकर सामने आए सलमान खान, ड्रग्स केस में निशाना बनाने वालों को दिया करारा जवाब

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 12 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 TRP Scam Case News: Bigg boss 14 slaman khan slams ongoing trp scam and who brought his name on drug case
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv

मुंबई पुलिस ने टीआरपी घोटाला करने वाले तीन चैनलों का खुलासा किया था। जिसके बाद सलमान खान ने बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान खुद को निशाना बनाने वाले न्यूज चैनल पर निशाना साधा है। हालांकि सलमान खान ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने जिस तरह से टीआरपी का जिक्र किया उसके बाद किसी को यह समझते देर नहीं लगी कि उनका इशारा किसकी ओर है।

Bigg Boss 14 TRP Scam Case News: Bigg boss 14 slaman khan slams ongoing trp scam and who brought his name on drug case
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत केस में कुछ मीडिया हाउस द्वारा सलमान खान को भी निशाने पर लिया गया। प्राइम टाइम शो के दौरान न्यूज चैनल पर सलमान खान से सवाल पूछे जाने लगे। हालांकि उस दौरान उन्होंने कुछ भी कहना उचित नहीं समझा। अब जब सलमान खान ने सही वक्त समझा तो बगैर नाम लिए उन्होंने टीआरपी घोटाला करने वाले चैनलों पर निशाना साधा है।

Bigg Boss 14 TRP Scam Case News: Bigg boss 14 slaman khan slams ongoing trp scam and who brought his name on drug case
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

सलमान खान बिग बॉस में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट से कहते हैं कि किसी को भी केवल टीआरपी के लिए कुछ भी नहीं करना चाहिए और सही खेल दिखाना चाहिए। अगर बेवजह कोई चिल्लाएगा तो लोग टीवी बंद कर देंगे या फिर वो आगे बढ़ जाएंगे। साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें जो कहना था कह दिया बाकी समझ लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 TRP Scam Case News: Bigg boss 14 slaman khan slams ongoing trp scam and who brought his name on drug case
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

शो में सलमान खान कहते हैं कि ‘बिग बॉस के अंदर या किसी भी शो के अंदर, आपको हमेशा सही खेल खेलना होता है। ये नहीं कि टीआरपी के लिए कुछ भी खेलो। बहुत अच्छा जा रहे हो तुम लोग। पहले दिन से, मैंने इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देखी है। यह आपको बड़ा और बेहतर बनाएगी। ईमानदार रहिए और असल रहिए।‘

विज्ञापन
Bigg Boss 14 TRP Scam Case News: Bigg boss 14 slaman khan slams ongoing trp scam and who brought his name on drug case
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

सलमान खान आगे कहते हैं कि ‘यह नहीं कि यार यह बकवास कर रहा है। झूठ  बोल रहा है। चिल्ला रहा है। प्वॉइंट यह नहीं है। वो आपके चैनल को बंद कर देंगे। जो मुझे कहना था अप्रत्यक्ष रूप से मैंने कह दिया।‘ बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा के शो में कीकू शारदा भी एक न्यूज चैनल के एंकर के रूप में आए और मिमिक्री की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed