एक वक्त था जब आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का अफेयर काफी सुर्खियों में था। दोनों एक रिश्ता ठीक चल रहा था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि इसमें दरार आ गई। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। कंगना ने अपने पुराने कई इंटरव्यू में आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। हाल में खबर आई कि आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- रेप केस में फंसाने की मिली धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि कंगना और उनकी बहन ने आदित्य के खिलाफ उनका शोषण और दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी।
आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ रविवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आदित्य पंचोली ने दावा किया है कि कंगना रनौत के वकील ने उन्हें रेप केस दाखिल करने की धमकी दी है। उन्होंने सबूत के तौर पर वीडियो और फोन रिकॉर्डिंग भी जमा कराए हैं।
मिड डे से बातचीत आदित्य पंचोली ने कहा, "मैंने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस पहले ही दर्ज कराया है। इस साल 6 जनवरी को कंगना के वकील ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने मानहानि का केस वापस नहीं लिया तो वो मेरे ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज कराएंगी। लेकिन शुक्र है कि मैंने उनके साथ 18 मिनट की मुलाकात रिकॉर्ड की है।' अमर उजाला ने इस बारे में कंगना रनौत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
क्या कहा था कंगना ने?
कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्तों के बारे में कहा था, ''मैं मुंबई में बिलकुल नई थी, 18 साल की भी नहीं थी और एक हॉस्टल में रहती थी। तब आदित्य पंचोली ने मुझे एक फ्लैट दिया था लेकिन उन्होंने वहां मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया। मैंने इस बारे में उनकी पत्नी से बात की लेकिन उन्होंने भी मेरी मदद करने से इंकार कर दिया। मैं बड़ी मुश्किल से खिड़की से कूदकर उस घर से निकल पाई। बाद में अनुराग बासु और उनकी पत्नी ने मेरी मदद की, अनुराग ने 15 दिन तक मुझे अपने ऑफ़िस में छिपाकर रखा।''