फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या का 'बेटा' बन इस अभिनेता ने शुरू किया था करियर, बॉलीवुड से कनेक्शन होने के बाद भी लगा 'कलंक'

Sat, 16 Nov 2019 04:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 16 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur birthday special unknown facts
Aishwarya and Aditya - फोटो : twitter

आदित्य रॉय कपूर  (Aditya Roy Kapur) को सिनेमाजगत में दस साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में आदित्य के 'आशिकी 2' और 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म में निभाए गए किरदार ज्यादा चर्चा में रहे। इन फिल्मों में आदित्य ने अपने अभिनय का ऐसा हुनर दिखाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। वहीं 'आशिकी 2' फिल्म में उनकी श्रद्धा कपूर के साथ जोड़ी दर्शकों को बहुत रास आई। इसके बाद आदित्य कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आदित्य रॉय कपूर का 16 नवंबर को जन्मदिन है। जानिए जन्मदिन पर कुछ रोचक तथ्य...

Aditya Roy Kapur birthday special unknown facts
Action Replayy - फोटो : twitter

फिल्मों में आने से पहले आदित्य रॉय कपूर बतौर वीजे काम किया करते थे। यानी कि आदित्य 'चैनल वी इंडिया' में वीडियो जॉकी का काम करते थे। वीडियो जॉकी की भूमिका में आदित्य लोगों को खूब पसंद आए जिसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया छोड़ बड़ी स्क्रीन का रुख किया। आदित्य रॉय कपूर की पहली फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' थी जो कि साल 2009 में रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म में आदित्य सलमान खान और अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आए। 

Aditya Roy Kapur birthday special unknown facts
आशिकी २ - फोटो : social media

इसके बाद 'एक्शन रिप्ले' फिल्म की। खास बात है कि इस फिल्म में आदित्य ने ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय कुमार के बेटे का किरदार निभाया था। इसके बाद ऋतिक रोशन के साथ भी काम किया। ऋतिक के साथ गुजारिश फिल्म में आदित्य अहम किरदार में थे। इसके बाद आदित्य की कई सारी फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों में 'दावत-ए-इश्क', 'फितूर', 'डियर जिंदगी', 'ओके जानू', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क', 'कलंक' हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur birthday special unknown facts
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : file photo

इन सभी फिल्मों में से कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन करने में कामयाब रही तो कुछ बुरी तरह पिट गई। आदित्य आखिरी बार 'कलंक 'फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं हालांकि यह भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिलहाल आदित्य की जल्द ही दो फिल्में आने वाली हैं। इन फिल्मों में 'मलंग' और 'सड़क 2' है। 

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur birthday special unknown facts
Siddharth, Vidya and Aditya - फोटो : twitter

आदित्य रॉय कपूर का सिनेमाजगत से गहरा कनेक्शन है। आदित्य के भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। जबकि विद्या बालन आदित्य की रिश्ते में भाभी हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन की शादी साल 2012 में हुई थी। जहां एक ओर इन दोनों का सिनेमाजगत में बहुत नाम है वहीं आदित्य उतना नाम नहीं कमा पाए। 

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी लगती हैं आराध्या, अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर देख आ जाएगा यकीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed