फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटे रिश्ते: अब साउथ के इस कपल ने तोड़ी 17 साल पुरानी शादी, चार साल से रह रहे थे अलग

Tue, 08 Mar 2022 01:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Mar 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
after 18 years of togetherness Director Bala and Muthumalar get divorced
डायरेक्टर बाला और मुथुमालर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के मशहूर डायरेक्टर बालासुब्रमण्यन उर्फ बाला अपनी पत्नी मुथुमालर (जिन्हें मलार नाम से जाना जाता है) से अलग हो गए हैं, दोनों का पांच मार्च को फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया। बाला और मलार ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसे पांच मार्च को मंजूरी मिल गई। बाला और मलार के तलाक की खबर से इंडस्ट्री को झटका लगा, तो फैंस भी चौंक गए हैं।

after 18 years of togetherness Director Bala and Muthumalar get divorced
बाला, मुथुमालर और बेटी प्राथर्ना - फोटो : सोशल मीडिया

चार साल से रह रहे थे अलग
बाला और मलार के बीच कई साल पहले दूरियां आनी शुरू हो गई थीं। वे कथित तौर पर चार साल से अलग रह रहे थे। दोनों की एक प्राथर्ना नाम की बच्ची भी है।

after 18 years of togetherness Director Bala and Muthumalar get divorced
बाला अपनी पत्नी मुथुमालर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ सालों पहले हुए दोनों के बीच मतभेद
बाला और मलार के बीच कुछ सालों पहले मतभेद होना शुरू हो गए थे। इसी के चलते दोनों पिछले चार साल से साथ भी नहीं रह रहे थे। अलग होने के बाद जहां बाला अपने काम में व्यस्त दिखते थे तो मलार अक्सर जयम रवि की पत्नी आरती, गायिका सांधवी और अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमती नजर आती थीं। अपने मतभेदों के मद्देनजर दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया और अब उनका तलाक मंजूर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
after 18 years of togetherness Director Bala and Muthumalar get divorced
बाला अपनी पत्नी मुथुमालर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

2004 में हुई थी शादी
निर्देशक बाला और मुथुमालर ने मदुराई में एक पारंपरिक सामरोह में 5 जुलाई 2004 को शादी की थी। 17 साल के साथ के बाद, उन्होंने अपने रिश्तों को खत्म करने का फैसला कर तलाक ले लिया है।

विज्ञापन
after 18 years of togetherness Director Bala and Muthumalar get divorced
वरमा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सूर्या के साथ कर रहे हैं फिल्म की तैयारी
निर्देशक बाला का आखिरी प्रोजेक्ट ध्रुव कुमार वर्मा की फिल्म ‘वरमा’ थी। वहीं, कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि बाला अभिनेता सूर्या के साथ जल्द ही एक फिल्म करने वाले हैं। बाला इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed