सब्सक्राइब करें

Women’s Day: बेहद खास है इन सशक्त महिलाओं की कहानी, इनसे प्रेरित होकर बॉलीवुड में भी बनीं फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Women's Day: watch movies based on Women who created history in real life
महिलाओं पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन सशक्त महिलाओं के जीवन पर आधारित हैं, जिनपर पूरे देश को गर्व है। आज हम उन महिलाओं की बात करेंगे, जिनपर फिल्में बनीं और लोगों को पसंद भी आईं। महिलाओं पर आधारित ये फिल्में बेहद ही खास हैं।

Trending Videos
Women's Day: watch movies based on Women who created history in real life
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

दंगल
फिल्म 'दंगल' में दो खिलाड़ियों और उनके पिता के संघर्ष को दिखया गया है। यह फिल्म गीता फोगाट और उनकी बहन बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में गीता फोगाट और बबीता फोगाट का किरदार एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने निभाया है। वहीं अमिर खान उनके पिता के रूप में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's Day: watch movies based on Women who created history in real life
चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के साथ भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

सांड की आंख
2019 में आई भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म सांड की आंख दो शूटर दादियों पर आधारित है। इस फिल्म में चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की काहनी को दिखाया गया है, जो एक साधारण घर की महिला रहते हुए भी अपने सपनों को पूरा करती हैं। उनकी निशानेबाजी के आगे सब नतमस्तक हो जाते हैं।

Women's Day: watch movies based on Women who created history in real life
साइना नेहवाल और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

साइना
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित यह फिल्म 2021 में आई थी। इस फिल्म में उनका किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया था। साइना नहवाल पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने वाली विश्व रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Women's Day: watch movies based on Women who created history in real life
छपाक फिल्म में लक्ष्मी (बाएं) के किरदार में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

छपाक
2020 में आई 'छपाक' एसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर बनी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक 15 साल की लक्ष्मी की है, जिसने एक युवक को शादी से इनकार किया तो उस पर तेजाब फेंक दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed