फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Insta Post: प्रेग्नेंसी के दौरान 25 किलो बढ़ गया था करीना का वजन, कभी साइज जीरो के लिए थीं मशहूर

Tue, 08 Mar 2022 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 08 Mar 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor shared her inspirational journey with her fans on the occasion of women's day
करीना कपूर खान - फोटो : instagram

अभिनेत्री करीना कपूर का अपनी फिटनेस के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह अपने ग्लैमरस स्टाइल को बरकरार रखने के लिए दिन में कई घंटे एक्सरसाइज करती हैं। उनके फैंस उनकी एक्टिंग और उनकी फिटनेस दोनों के कायल हैं। वह अपनी लाइफ को बिना किसी डर के जीती हैं फिर चाहे वो जीरो फिगर में हो या फिर बढ़े हुए वजन में। करीना ने अपने जीने के ढंग के बारे में अपने फैंस को बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद उनकी फीमेल फैंस को इंस्पिरेशन मिलेगी।  



 
Kareena Kapoor shared her inspirational journey with her fans on the occasion of women's day
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

पोस्ट में लिखी ये बात
करीना कपूर खान ने अपनी फीमेल फैंस को इंस्पायर करने के लिए बॉडी पॉजिटिविटी के ऊपर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह महिलाओं को हिम्मत देती नजर आ रही हैं। पोस्ट में करीना ने लिखा, "चाहे मैसी बालों वाला कोई दिन हो या फिर ग्लैमरस आउटिंग, या साइज जीरो से साइज 16 तक का सफर मैंने अपने जीवन का हर फेज आनंद के साथ जिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था, लेकिन मैंने अपने बढ़े हुए वजन को अपने काम पर कभी हावी नहीं होने दिया। मैं अपने काम से बहुत प्यार करती हूं, बढ़े हुए वजन का मतलब ये नहीं की मैं काम न करूं। मुझे आज भी याद है आठ महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद मैंने एक फोटोशूट किया था और मैंने उसे बहुत एंजॉय किया था। मैं जैसी भी थी उसमें कॉन्फिडेंट थी। उस समय मैं अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थी। मैं मेरी इस पोस्ट को पढ़ने वाली सारी लड़कियों को कहना चाहती हूं कि यह आपकी जिंदगी है और इसमें हमेशा आपके फैसले आपकी पसंद मायने रखती है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Kareena Kapoor shared her inspirational journey with her fans on the occasion of women's day
करीना कपूर खान - फोटो : file photo

जीरो फिगर हो गई थी करीना
आपको फिल्म 'टशन' उसकी स्टोरी की वजह से याद हो न हो लेकिन करीना की जीरो फिगर की वजह से जरूर याद होगी। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। बता दें इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड करीना ने ही सेट किया था। लेकिन सैफ से शादी करने के बाद उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया, जिसके चलते उनका वजन बढ़ गया लेकिन वह इस वजह से कभी रुकी नहीं। यही बात वह अपनी शेयर की गई पोस्ट से लड़कियों को समझाना चाहती हैं। उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor shared her inspirational journey with her fans on the occasion of women's day
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमेंट सेक्शन में हो रही सराहना
करीना की तारीफ वैसे तो हर कोई करता है लेकिन इस बार उनकी इस खास पोस्ट को लोग ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं खासकर लड़कियां। उनकी पोस्ट पर उनकी ननद सबा पटौदी कमेंट करके लिखती हैं, "प्रेरणादायी व्यक्तित्व।" एक फैन ने लिखा, "करीना आप हर तरह से सुदंर लगती हैं।" तो बाकी लोग भी करीना के लिए अपना प्यार जता रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Kareena Kapoor shared her inspirational journey with her fans on the occasion of women's day
करीना कपूर और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना की नई फिल्म
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। बेबो अब जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed