फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर गॉड फादर बनने की तैयारी में सलमान खान, इस विलेन की बेटी को जल्द करेंगे बॉलीवुड में लांच

Tue, 25 Dec 2018 11:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Dec 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
After Aayush Sharma Salman Khan To Launch Mahesh Manjrekar Daughter Ashwami
Mahesh Manjrekar Daughter Ashwami

कहते हैं बॉलीवुड में जिसका कोई नहीं होता, उसके 'सुल्तान' होते हैं। सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर्स के लिए किसी गॉडफादर से कम नहीं हैं। एक तरफ जहां वह मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल को लांच करने वाले हैं, वहीं खबर है कि सलमान अब महेश मांजरेकर की बेटी अश्वामी को दबंग 3 से लांच करेंगे।

After Aayush Sharma Salman Khan To Launch Mahesh Manjrekar Daughter Ashwami
Ashwami

इससे पहले सलमान खान ने महेश मांजरेकर के बेटे सत्या को भी लांच करने का जिम्मा उठाया था और अब बारी है उनकी बेटी अश्वामी की। महेश ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, सलमान मेरी बेटी को लांच करने जा रहे हैं। हालांकि इसमें अभी कुछ वक्त है। जैसे ही कुछ अच्छा ऑफर हाथ लगेगा, वैसे ही इस काम को भी अंजाम दे दिया जाएगा।

After Aayush Sharma Salman Khan To Launch Mahesh Manjrekar Daughter Ashwami
फाइल फोटो
हालांकि फिलहाल इसका ऑफिशियल अनाउंस नहीं हुआ है। जैसी इसकी अनाउंसमेंट हो जाती है उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। दरअसल, महेश मांजरेकर और सलमान काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और ये बात तो आप जानते ही हैं सलमान अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Aayush Sharma Salman Khan To Launch Mahesh Manjrekar Daughter Ashwami
Aayush Sharma
सलमान खान ने इसी साल अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन को फिल्म लवयात्री के जरिए लांच किया था। उनके होम प्रोडक्शन की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। लाख कोशिश करने के बाद भी सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा की एक्टिंग प्रतिभा को दर्शकों के सामने नहीं ला पाए। 
 
विज्ञापन
After Aayush Sharma Salman Khan To Launch Mahesh Manjrekar Daughter Ashwami
alizeh agnihotri
इससे पहले सलमान सूरज पंचोली, सोनाक्षी सिंहा, कटरीना कैफ, स्नेहा उलाल, जरीन खान, डेजी शाह और अतिया शेट्टी सहित कई नए चेहरों को लांच कर चुके हैं। सलमान खान अपनी भांजी अलीजा अग्निहोत्री को भी फिल्मों में लाने की तैयारी में हैं। अलीजा, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed