कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के बाद दूसरा रिसेप्शन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए दी। रिसेप्शन पार्टी मुंबई के जुहू स्थित जेडब्यू मैरियट (JW Marriott) होटल में हुई। इस दौरान ना केवल मनोरंजन जगत बल्कि खेल जगत की भी कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। आगे की स्लाइड में देखिए कपिल के रिसेप्शन पार्टी का पूरा एलबम।
रेखा के आगे सभी रहे फीके वहीं दीपिका ने डांस से मचाया धमाल, देखें कपिल के रिसेप्शन का पूरा एलबम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल की रिसेप्शन पार्टी में एक्ट्रेस रेखा ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। रेखा ने ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। कपिल और रेखा का रिश्ता बेहद खास है। बता दें कि इससे पहले रेखा को अपने टीवी शो में बुलाने के लिए कपिल खुद उनके घर भी गए थे।
A post shared by Rekha Ji (@rekhajifanpage) on
कपिल के इस रिसेप्शन में जिस कपल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे रणवीर और दीपिका। दीपिका और रणवीर ने पार्टी में खूब धमाल मचाया। इससे पहले कपिल शर्मा अपने शो में कई बार दीपिका से अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहे हैं। कपिल की फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका हैं। ऐसे में जब कपिल ने अपनी शादी में इस कपल को इनवाइट किया तो दोनों मना नहीं कर पाए।
Now this is cute @deepikapadukone 🌝❤️
A post shared by Deepika Padukone’s Fanpage (@deepika.padukone.fanpage) on
सुपरस्टार धर्मेंद्र कपिल को बधाई देने पहुंचे। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में धर्मेंद्र ही पहले गेस्ट बनकर आए थे। वहीं कपिल और गिन्नी की बात करें तो कपिल ने ब्लैक सूट पहन रखा था तो गिन्नी ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी।
धर्मेंद्र ही नहीं रिसेप्शन में जीतेंद्र भी पहुंचे। दोनों ने साथ में मीडिया को पोज दिए। जीतेंद्र और धर्मेंद्र की इस जोड़ी को देख गुजरे जमाने की याद आ गई।