फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरलाइंस द्वारा बैन हुए कुणाल कामरा, कॉमेडियन के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
After Airlines delhi dtc and auto association ban Ban Kunal Kamra
Kunal Kamra - फोटो : Social Media

विमान यात्रा के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद चार एयरलाइंस कुणाल कामरा की यात्रा पर कुछ वक्त के लिए पाबंदी लगा चुकी हैं। कामरा पर आरोप है कि सफर के दौरान उन्होंने गोस्वामी को न केवल परेशान किया बल्कि अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो क्लिप भी पोस्ट किए। हालांकि बाद में कामरा ने ट्वीट कर इस मामले में सफाई भी दी।

After Airlines delhi dtc and auto association ban Ban Kunal Kamra
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिगो ने जहां कामरा पर छह माह की रोक लगाई है, वहीं एयर इंडिया ने अगले नोटिस तक उनकी विमान यात्रा पर रोक लगा दी है। स्पाइसजेट ने भी अगले आदेश तक अपने विमानों में कामरा की यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं, एयरएशिया इंडिया के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘हमारी आंतरिक समिति इस मामले की समीक्षा कर रही है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हम उचित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करेंगे।’

After Airlines delhi dtc and auto association ban Ban Kunal Kamra
राहुल गांधी - फोटो : ani

राहुल गांधी ने किया कुणाल कामरा का समर्थन
राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया कि कामरा पर चार विमानन कंपनियों की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है ताकि सरकार के एक आलोचक को चुप कराया जा सके। गांधी ने टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर तंज कसते हुए कहा कि जो 24 घंटे अपने 'न्यूज' कैमरों का इस्तेमाल दुष्प्रचार के औजार के तौर पर करते हैं उन्हें कैमरे का सामना करने में साहस दिखाना चाहिए था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Airlines delhi dtc and auto association ban Ban Kunal Kamra
कुणाल कामरा - फोटो : Twitter

कुणाल ने ट्वीट किया था वीडियो
कुणाल कामरा सरकार और कुछ मीडिया चैनलों की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें इंडिगो की फ्लाइट के दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वमी से पूछा था- "आप कायर हैं या पत्रकार? दर्शक जानना चाहते हैं कि आज आप कायर हैं या देशभक्त? अर्नब यह देशहित के लिए है। मैं टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा हूं। आप मेरी बातों का खंडन कीजिए। आपको बताना चाहिए कि नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है।" कुणाल ने इस घटना का वीडियो शेयर कर लिखा, "मैंने यह अपने हीरो रोहित (वेमुला) के लिए किया।"
 

विज्ञापन
After Airlines delhi dtc and auto association ban Ban Kunal Kamra
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। राजनीति को लेकर वो अक्सर व्यंग्य कसते रहते हैं। कुणाल ने साल 2017 में यूट्यूब पर इंटरव्यू करना शुरू किया था। अपने शो 'शट्अप या कुणाल' में उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार, असदुद्दीन ओवैसी, कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रशीद, जिग्नेश मेवाणी, अरविंद केजरीवाल, जावेद अख्तर और प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई लोगों का इंटरव्यू ले चुके हैं।

'मंटो' फेम वेदिका दत्त के हाथ लगी बड़ी फिल्म, मानसिक बीमारी से जूझती लड़की का निभाएंगी किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed