फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साथ होकर भी अलग-अलग होंगे सलमान- प्रियंका, 'भारत' विवाद के बाद अब इस टीवी शो में आएंगे नजर

Mon, 23 Sep 2019 04:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
after bharat issue Salman khan and Priyanka will come in Dance Deewane 2
salman khan priyanka chopra - फोटो : social media

सलमान खान की फिल्म भारत में कटरीना कैफ का किरदार पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था। लेकिन प्रिंयका ने आखिरी वक्त पर फिल्म के लिए इनकार कर दिया। इसके बाद सलमान और डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कटरीना कैफ को अपनी फिल्म में लिया। हालांकि प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान काफी नाराज हो गए।

after bharat issue Salman khan and Priyanka will come in Dance Deewane 2
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media

प्रियंका की ओर से फिल्म 'भारत' में काम करने से मना करने के बाद मीडिया में ऐसी खबरें भी आई थीं कि इससे सलमान और प्रियंका के बीच आपसी मतभेद हो गए हैं, लेकिन दोनों ही कलाकारों ने कैमरे के सामने कभी भी किसी विवाद की बात को नहीं स्वीकार किया। हालांकि सलमान खान कई बार प्रियंका पर तीखे तंज कसते नजर आए थे। ऐसे में भारत विवाद के बाद सलमान और प्रियंका पहली बार एक शो में नजर आएंगे। 

after bharat issue Salman khan and Priyanka will come in Dance Deewane 2
Salman Khan, Priyanka Chopra - फोटो : social media

दरअसल कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर अपने रियलिटी शो डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता सलमान खान शो के ग्रैंड फिनाले में शरीक होने की बात कर रहे हैं। कलर्स टीवी ने इसी वीडियो के जरिए बताया है कि डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर भी शिरकत करेंगे।  

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
after bharat issue Salman khan and Priyanka will come in Dance Deewane 2
Salman Khan and Priyanka Chopra - फोटो : social media

वीडियो के अनुसार डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान अपने आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन के प्रमोशन के लिए आएंगे। वहीं प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन करने के लिए आएंगे। लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या सलमान-प्रियंका एक फ्रेम में नजर आएंगे या नहीं ?

विज्ञापन
after bharat issue Salman khan and Priyanka will come in Dance Deewane 2
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : file photo

गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। वहीं बीते दिनों प्रियंका ने पहली बार सलमान की फिल्म 'भारत' के खिलाफ बोलते हुए कहा- 'भारत' तो डांस-सॉन्ग फिल्म थी। ऐसा कहकर प्रियंका ने सलमान खान पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा, 'सभी ने मेरे फैसले को लेकर मुझसे सवाल पूछा। आपने नाच-गाना करने वाली फिल्म क्यों नहीं की। क्यों एक मां का किरदार चुना।' प्रियंका ने कहा कि ये फिल्म उन्होंने सिर्फ डायरेक्टर शोनाली बोस की वजह से की।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार सलमान खान को दिया जवाब, 'भारत' के बारे में बोली ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed