फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी लुक छोड़ डेढ़ साल में इतनी ग्लैमरस हुईंं सपना चौधरी, ये 10 तस्वीरें हैं गवाह

Sun, 19 May 2019 02:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 May 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
after bigg boss sapna choudhary look change here some pictures
sapna choudhary - फोटो : social media

बिग बॉस सीजन 11 के बाद सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हाल ही में सपना की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो अपना टैटू फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। सपना ने अपनी पीठ पर देसी क्वीन लिखवाया है। सोशल मीडिया पर लोगों को सपना का ये मॉडर्न लुक बहुत पसंद आया है। बिग बॉस के बाद सपना एक डांसर के साथ मॉडल भी हो गई हैं। उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है और डिजाइनर ड्रेस पहन फोटोशूट करवाती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कैसे डेढ़ साल में बदलती चली गईं सपना चौधरी... 

after bigg boss sapna choudhary look change here some pictures
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

सपना चौधरी के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में पिता को खो दिया। जिसके बाद घर की जिम्मेदारी सपना पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे।

after bigg boss sapna choudhary look change here some pictures
sapna choudhary - फोटो : social media

सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after bigg boss sapna choudhary look change here some pictures
sapna choudhary - फोटो : instagram

सपना ने धीरे-धीरे पूरे हरियाणा में खूब नाम कमाया। उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 में हरियाणा के कैथल जिले में हुआ। उस प्रोग्राम के लिए सपना को पैसे नहीं मिले लेकिन अगले ही प्रोग्राम के लिए उन्होंने करीब 3 हजार रुपए की कमाई की। 

विज्ञापन
after bigg boss sapna choudhary look change here some pictures
Sapna Choudhary - फोटो : Instagram

सपना चौधरी की जिंदगी में वो दौर ऐसा था जब वो एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। लगातार काम करते हुए सपना थक भी जाती थीं लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो घर पर बैठ सकें। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपए कमाने वालीं सपना आज एक शो के लाखों रुपये लेती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed