प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है तब से विवादों में घिरी है। इस फिल्म का दर्शकों को बहुत बेसब्री के इंतजार था और उम्मीदें भी बहुत अधिक थीं। लेकिन, फिल्म जब रिलीज हुई तो सारी उम्मीदों पर पानी पड़ गया। फिल्म के कुछ दृश्यों और संवादों ने दर्शकों का ऐसा मन खट्टा किया कि रिलीज के चौथे दिन ही फिल्म का कारोबार ठप सा पड़ता दिखने लगा। फजीहत के बाच मेकर्स ने विवादित संवादों में बदलाव का निर्णय लिया। अब गिरते लड़खड़ाते कारोबार को संभालने के लिए भी एक नया फैसला लिया है। मेकर्स ने फिल्म के 3डी वर्जन के लिए टिकट के दाम घटा दिए हैं।
Adipurush: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के पिटने के बाद मेकर्स ने चली नई चाल! घटाए टिकट के दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में लगातार भारी गिरावट दर्ज हो रही है। बड़े बजट में बनी इस फिल्म की कमाई को यूं सिमटता देख मेकर्स चिंतित हो उठे हैं और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नया कदम उठाया है। टी-सीरीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की गई है। साथ ही नए दामों का खुलासा भी किया है।
Bollywood: फेमस डायरेक्टर्स के चहेते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, साथ मिलकर देते हैं हिट फिल्में
बता दें कि फिल्म को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने विवादित डायलॉग बदल दिए हैं। इसके बाद फिल्म का एडिटिड वर्जन बदले हुए डायलॉग के साथ अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। दर्शकों को लुभाने के लिए निर्माताओं ने अब आदिपुरुष के एडिटिड वर्जन को कम दर की टिकट पर दिखाने के फैसला लिया है। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने पोस्ट साझा कर बताया है कि मल्टीप्लेक्स में 'आदिपुरुष' की टिकट अब 150 रुपये में उपलब्ध होगी।
पोस्ट साझा कर लिखा है, 'बड़े पर्दे पर किफायती दामों में 3डी में इस फिल्म का आनंद लें। टिकट के शुरुआती दाम 150 रूपये।' हालांकि, पोस्ट में यह भी स्पष्ट है कि यह ऑफर 22 और 23 जून के लिए खासतौर से है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि यह ऑफर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाड़ु में वैध नहीं होगा।
Manav Kaul: गुलशन कुमार की हत्या के बाद पुलिस हिरासत में थे मानव कौल, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
हालांकि, इस पोस्ट पर यूजर्स बहुत खुश होते नजर नहीं आ रहे हैं। फिल्म के विवादित संवादों और दृश्यों के प्रति अब भी उनका गुस्सा बरकरार है। एक यूजर ने लिखा, 'हे प्रभु! इस फिल्म को बैन कराया जाए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म नहीं चल रही तो टिकट के दाम कम कर दिए।' एक यूजर ने लिखा, 'अगर फ्री में भी दिखाओगे तब भी यह फिल्म नहीं देखेंगे।' शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज 'आदिपुरुष' ने 9 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। फिल्म की कुल कमाई 256.80 करोड़ हो गई है।
Filmy Wrap: बंद होगा 'द कपिल शर्मा' शो और छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति, पढ़ें फिल्मी खबरें