फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: बंद होगा 'द कपिल शर्मा' शो और छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति, पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 21 Jun 2023 07:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Jun 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Kriti Sanon To Screen Adipurush For Students Of Her Alma Mater The Kapil Sharma Show To Off Air
कपिल शर्मा-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap: Kriti Sanon To Screen Adipurush For Students Of Her Alma Mater The Kapil Sharma Show To Off Air
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक धमाल मचाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसके हर सीजन के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडी शो का आखिरी एपिसोड गदर 2 के कलाकार सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ होगा। लेकिन क्या सवाल यह उठता है कि आखिर 'द कपिल शर्मा शो' के ऑफ एयर होने के बाद इसकी जगह कौन सा शो प्रसारित किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं...
TKSS: जल्द ऑफ एयर होगा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग के बाद चैनल पर यह टैलेंट शो करेगा दर्शकों मनोरंजन

Filmy Wrap: Kriti Sanon To Screen Adipurush For Students Of Her Alma Mater The Kapil Sharma Show To Off Air
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

जहां रिलीज से पहले ओम राउत निर्देशित 'आदिपुरुष' का नाम लेते ही दिमाग में राम कथा की मनमोहक छवि उभर कर आती थी, वहीं अब सिर्फ और सिर्फ विवाद और फिल्म की गलतियां आती हैं। 'आदिपुरुष' को रिलीज के बाद से ही अपने संवाद, खराब वीएफएक्स और रामायण की गलत प्रस्तुति को लेकर देशव्यापी विरोध का सामना कर रहा है। इतना ही नहीं बहुत सी जगहों पर फिल्म को बैन करने की मांग भी की जा रही है, लेकिन 'आदिपुरुष' में जानकी का किरदार निभाने वाली कृति सेनन अभी भी इसकी तरफ सकारात्मकता के साथ देख रही हैं। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट बता रही है। दरअसल, कृति सेनन ने छात्रों को 'आदिपुरुष' दिखाने का फैसला किया है। 
Adipurush: आदिपुरुष से छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति सेनन, अपने स्कूल के लिए कर रहीं खास स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Kriti Sanon To Screen Adipurush For Students Of Her Alma Mater The Kapil Sharma Show To Off Air
वेदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम फिल्म मेकर निखिल आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'वेदा' में नजर आने वाले हैं। अभिनेता आखरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान में नजर आए थे। इस फिल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिग की काफी तारीफ की थी। जॉन अब्राहम 2019 की एक्शन थ्रिलर 'बाटला हाउस' के बाद फिर से निखिल आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बंटी और बबली 2 की अभिनेत्री शारवरी वाघ भी नजर आने वाले हैं। 
Vedaa: राजस्थान में शुरू हुई फिल्म 'वेदा' की शूटिंग, अहम किरदार में नजर आएंगे बी-टाउन के हैंडसम हंक जॉन

विज्ञापन
Filmy Wrap: Kriti Sanon To Screen Adipurush For Students Of Her Alma Mater The Kapil Sharma Show To Off Air
मानव कौल, गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मानव कौल ने भूषण कुमार और टी-सीरीज के साथ 'तुम्हारी सुलु' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें गुलशन कुमार की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था? हैरान गए न? अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि तब वह दहिसर में चार अन्य लोगों के साथ रहा करते थे क्योंकि उनके पास ज्यादा पैसा नहीं था।
Manav Kaul: गुलशन कुमार की हत्या के बाद पुलिस हिरासत में थे मानव कौल, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed