फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद फूट-फूट कर रो चुकी हैं नेहा कक्कड़, अब बोलीं- 'हो रहा है पछतावा'

Tue, 12 Mar 2019 03:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 12 Mar 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
After breakup with Himansh Kohli Neka Kakkar says I regret making personal life public
neha kakkar - फोटो : file photo

निजी जिंदगी के बारे में खुलासा करके कई बार फूट फूट कर रो चुकीं नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar) का अब एक और बयान आया है। इस बयान में नेहा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि आखिर नेहा को हो क्या गया है? नेहा का यह बयान उस वक्त आया है जब नेहा और हिमांश कोहली के ब्रेकअप की कहानी हर कोई जानता है। यहां तक कि हिमांश कोहली (Himansh Kohli) को यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर चुके हैं।  

After breakup with Himansh Kohli Neka Kakkar says I regret making personal life public
neha kakkar - फोटो : file photo

हिमांश कोहली (Himansh Kohli) से ब्रेकअप के बाद नेहा को अक्सर अवॉर्ड शो के दौरान रोते हुए देखा गया। कई बार तो वह गाना गाते हुए रोईं भी। नेहा का ऐसा हाल उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने हिमांश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच नेहा ने कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि निजी जिंदगी को पब्लिक कर दिया।

After breakup with Himansh Kohli Neka Kakkar says I regret making personal life public
neha kakkar - फोटो : file photo

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कहा - 'मैं बहुत इमोशनल हूं। मेरी निजी जिंदगी में जो भी बीते महीनों हुआ वो दुखद था। मुझे इस बात का पछतावा है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक कर दिया। बुरे वक्त में पता चलता है कि अपने इमोशन दिखाने से लोग आपके लिए कितने नकारात्मक हो जाते हैं। हिमांश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जितना सोशल मीडिया पर उसे बुरा सुनना पड़ा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
After breakup with Himansh Kohli Neka Kakkar says I regret making personal life public
neha kakkar - फोटो : file photo

नेहा ने आगे कहा - 'उसे बहुत बुरी बातें बोलीं जा रही हैं। मैंने यह सबक ले लिया है कि ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगी।'नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने वीडियो एल्बम 'हमसफर' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थीं।

विज्ञापन
After breakup with Himansh Kohli Neka Kakkar says I regret making personal life public
neha kakkar - फोटो : social media

इसके बाद इंडियन आइडल के मंच पर आकर हिमांश ने नेहा के लिए अपने प्यार को कंफर्म कर दिया था। ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश ने अपने-अपने अकाउंट से एक-दूसरे की शेयर की हुई फोटो-वीडियो को डिलीट कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed