फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बदला' लेने में कामयाब रहे अमिताभ, चौथे दिन 'कैप्टन मार्वल' के कलेक्शन में 60 फीसदी की गिरावट

Tue, 12 Mar 2019 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Mar 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
badla and captain marvel movie box office collection day 4
badla, captain marvel - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अच्छी पकड़ बना ली है। सस्पेंस थ्रिलर ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बदला में अमिताभ और तापसी की जोड़ी पिंक के बाद एक बार फिर से दिखाई दी। जिसके बाद दर्शकों को भी इससे काफी उम्मीदें थीं।

badla and captain marvel movie box office collection day 4
badla - फोटो : file photo

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'चौथे दिन भी बदला मजूबती के साथ आगे बढ़ती दिखी। सोमवार की कमाई को देखकर साफ है कि ये फिल्म आगे भी टिकी रहने वाली है। शुक्रवार को फिल्म ने 5.04 करोड़, शनिवार को 8.55 करोड़, रविवार को 9.61 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने कुल 26.95 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 31.80 करोड़ है।'



 

badla and captain marvel movie box office collection day 4
Badla film amitabh - फोटो : you tube

फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। एक इंटरव्यू में सुजॉय घोष ने बताया कि इस फिल्म की कहानी उन्होंने 10 साल पहले शुरू कर दी थी। पहले इसमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और विद्या बालन की मुख्य भूमिका थी। बाद में स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
badla and captain marvel movie box office collection day 4
badla, captain marvel - फोटो : social media

बदला के साथ ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल के कलेक्शन में सोमवार को गिरावट देखी गई। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, कैप्टन मार्वल के कलेक्शन में सोमवार को 60 फीसदी की कमी देखी गई और केवल 5 करोड़ ही जुटाने में कामयाब रही। इससे पहले रविवार को इसने 13.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने चार दिन में कुल 45 करोड़ का बिजनेस किया है।

विज्ञापन
badla and captain marvel movie box office collection day 4
Captain Marvel

सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed