फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर FIR करवाने के बाद अक्षरा के तेवर और तल्ख, लगाए ताजा आरोप

Sun, 25 Aug 2019 11:59 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 25 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
after FIR Bhojpuri film industry actress Akshara Singh revealed about Pawan Singh
Pawan Singh and Akshara Singh - फोटो : file photo

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह अपने विवाद को लेकर पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर के बाद अक्षरा का एक नया बयान सामने आया है।

after FIR Bhojpuri film industry actress Akshara Singh revealed about Pawan Singh
Pawan Singh, Akshara Singh - फोटो : social media

दरअसल अक्षरा ने नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा- पुलिस के पास शिकायत के चलते वे इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहती हैं लेकिन पूरी उम्मीद है कि पुलिस की जांच में सबकुछ खुलकर सामने आएगा।' इसके साथ ही आगे अक्षरा ने कहा कि वह पवन सिंह की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं।

after FIR Bhojpuri film industry actress Akshara Singh revealed about Pawan Singh
pawan singh akshara singh

अक्षरा आगे कहती हैं- 'कई चैनेल्स पर मेरे गाने रिलीज नहीं होने दिए जा रहे हैं, लेकिन मैं इसके लिए लड़ती रहूंगी। मुझे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।' बता दें कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एफआईआर के बाद पवन सिंह के करीबियों ने उन्हें जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

पढ़ें: FIR दर्ज होते ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आया पहला बयान, ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
after FIR Bhojpuri film industry actress Akshara Singh revealed about Pawan Singh
pawan singh akshara singh

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया था कि उन पर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया था। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
after FIR Bhojpuri film industry actress Akshara Singh revealed about Pawan Singh
pawan singh akshara singh

वहीं इस मामल में पवन सिंह ने कहा था- 'जिसे जो आरोप लगाना है, लगा दीजिए। मैं इन सब बातों पर जवाब नहीं देता हूं।' बता दें कि पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामला आईटी सेल के पास है। पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं।

पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR, अक्षरा का आरोप, पोस्ट किए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed