फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंशाअल्लाह'! इस सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म पर आधारित होगी सलमान-आलिया की ये अपकमिंग फिल्म

Sat, 24 Aug 2019 07:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 24 Aug 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Inshallah starring Salman Khan and Alia Bhatt inspired from pretty woman
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media

अभिनेता सलमान खान और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर अभी से चौंकाने वाले खुलासे होने लगे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म मिलने पर आलिया का पहला रिएक्शन सामने आया था। अब बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म ‘प्रीटी वूमेन’ से प्रेरित हो सकती है, ये फिल्म 1990 में रिलीज हुर्ह थी। यह फिल्म रिचर्ड गेर और जूलिया रॉबट्र्स के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म में शुमार की जाती है।

Sanjay Leela Bhansali Inshallah starring Salman Khan and Alia Bhatt inspired from pretty woman
प्रीटी वूमेन - फोटो : सोशल मीडिया

‘प्रीटी वूमेन’ का नाम हॉलीवुड की ऑल टाइम बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में भी शुमार किया जाता है। इसकी कहानी की बात की जाए तो इसमें युवा नायिका जूलिया देहव्यापार करती है। इसी बीच वह एक अमीर व्यवसायी के प्यार में पड़ जाती है। वहीं भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में आलिया एक छोटी मोटी एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं जिसे सलमान खान डेट के लिए हायर करते हैं और आखिरकार आलिया के प्यार में गिरफ्तार हो जाते हैं।

Sanjay Leela Bhansali Inshallah starring Salman Khan and Alia Bhatt inspired from pretty woman
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इस फिल्म को अमेरिका में शूट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान 40 साल के आदमी का किरदार निभाते नजर आएंगे जबकि आलिया 25 साल की लड़की का रोल निभाएंगी। बता दें कि इस फिल्म में आलिया अपने से 15 साल बड़े एक्टर सलमान खान के साथ नजर आएंगी। ये पहली फिल्म होगी जिसमें सलमान, आलिया साथ काम करेंगे। ये फिल्म मिलने पर आलिया भट्ट बहुत खुश हुईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Inshallah starring Salman Khan and Alia Bhatt inspired from pretty woman
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने कहा था कि 'मुझे याद है कि मैं खुशी से उछलने लगी थी। मैं मुंबई में नहीं थी। मैं बाहर थी और कुछ अन्य चीजें कर रही थी। तब मुझे कॉल आया और पता चला कि इस फिल्म में मुझे ले लिया गया है।' 'मैं इतनी खुश हुई की एक कॉर्नर पर गई और 5 मिनट तक उछलती रही। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी।'  वहीं, आलिया के साथ काम करने को लेकर सलमान ने कहा था, 'उसने स्टूडेंट... से लेकर यहां तक का सफर तय किया, जो बहुत खूबसूरत था । आलिया की सफलता का क्रेडिट उसके अलावा कोई नहीं ले सकता । अगर कोई बोले कि हमने उसको बनाया है तो वो गलत होगा । आलिया अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ी हैं।'

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Inshallah starring Salman Khan and Alia Bhatt inspired from pretty woman
sanjay leela bhansali

फिल्म जानकारों का कहना है कि यह फिल्म 2020 के शुरुआती महीनों में बनना शुरू हो जाएगी। सलमान और संजय करीब 20 साल बाद फिर से काम करने जा रहे हैं। भंसाली ने साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई थी, जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सलमान साल 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में भी नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed