बॉलीवुड में रोमांस की बात हो और किंग खान शाहरुख का नाम न आए, ऐसा कभी नहीं हो सकता। शाहरुख खुद भी इस बात को मानते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वे इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कहते रहते हैं। बीते दिन किंग खान बांद्रा रेलवे स्टेशन के 130 साल पूरे होने की खुशी में हुए स्पेशल इवेंट में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए थे। यहां अपने संबोधन में शाहरुख का रेलवे स्टेशन पर प्यार खुलकर बाहर आ ही गया।
शाहरुख बोले-रेलवे स्टेशन पर मैंने बहुत सारी लड़कियों के साथ मोहब्बत की है बस यहां नहीं आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इवेंट में शाहरुख ने पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन के 130 साल पूरे होने की खुशी में नए पोस्टल स्टांप लॉन्च किए। उसके बाद अपने पुराने दिनों को याद करते हुए शाहरुख ने कहा कि 'इस लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि मैंने रेलवे स्टेशन पर बहुत सारी लड़कियों के साथ मोहब्बत की है। बहुत प्रेम किया है। बस ये बांद्रा स्टेशन ही रह गया था, जहां मैं नहीं आया। मुझे यहां इनवाइट करने के लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं।'
It is important for the posterity to know about their heritage, whether it be a monument, building, galli or city. There should be an archieval concept for it- Mr @iamsrk at the release of postal cover on Bandra Railway Station with Shri @ShelarAshish. #heritage pic.twitter.com/4DEUrFx8R2
शाहरुख यही नहीं रुके। मजाकिया अंदाज में बोले कि 'अब मैंने स्टेशन देख लिया है तो मैं कोई हीरोइन से बात करूंगा और आना जाना लगा रहेगा।' गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन से शाहरुख खान का कनेक्शन बहुत पुराना है। चाहे दिल से फिल्म में मनीषा कोइराला का सीन हो, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का क्लाईमैक्स सीन हो, वीर जारा का सीन हो या फिर चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्माया सीन हो। सभी आज भी जेहन में ताजा हैं।
Known as Badshah of Bollywood, Mr. @iamsrk tells his association with & memories of suburban stations of Mumbai, particularly about Bandra Station, in his inimitable style while releasing postal cover on Bandra Railway Station with Sh @ShelarAshish, Minister, Govt of Maharashtra. pic.twitter.com/yBxi8DBu9S
बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान को उनके फैंस लंबे वक्त से ऑनस्क्रीन नहीं दिखने के चलते मिस करने लगे हैं। फैंस भी लंबे वक्त से किंग ऑफ रोमांस की अगली फिल्म के अनाउंसमेंट के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पिछले एक साल से करीब 10 फिल्मों से शाहरुख का नाम जोड़ा गया लेकिन इस बारे में कोई भी कंफरमेशन सामने नहीं आया। ऐसे में अब शाहरुख ने अपने मन की बात करते हुए एक एक्शन फिल्म करने की इच्छा जाहिर की है।
पढ़ें: 'जीरो' के बाद बॉलीवुड से क्यों दूर हैं शाहरुख? किंग खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे
शाहरुख ने राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में कहा- 'मैंने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं कई सारी कहानियां सुन रहा हूं पर मुझे लगता है कि वे मेरे लिए नहीं लिखी गई हैं। मैं खुद को पहचान नहीं पा रहा हूं। इस वक्त मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं जिसमें ढ़ेर सारा फन हो।' इसके आगे शाहरुख ने कहा- 'मैं दुश्मनों से भिड़ना चाहता हूं और बेहतरीन वन लाइनर्स बोलना चाहता हूं पर मैंने इस बारे में भी कोई कदम नहीं उठाया है।
पढ़ें: शाहरुख खान की वैनिटी वैन देख हैरान हुईं ये अभिनेत्री, बताया 1 BHK जितना बड़ा है केवल बाथरूम