फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लक्ष्मी' की भद्द पिटने से 'सूर्यवंशी' संकट में, अक्षय की इन आठ फिल्मों ने बढ़ाया वितरकों का सिरदर्द

Wed, 11 Nov 2020 12:38 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 11 Nov 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
After Getting Bad Review Of Laxmii these eight films of Akshay kumar Inculding Sooryavanshi increased distributors headache
लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार इन दिनों बहुत खुश हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने उन्हें बताया है कि फिल्म ‘लक्ष्मी’ ने पहले दिन किसी फिल्म के ओटीट पर देखे जाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ओटीटी के दावे में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का नाम तो नहीं लिखा लेकिन पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के दावे में ये फिल्म भी शामिल हो गई है। ‘दिल बेचारा’ के देखे जाने की ओटीटी ने दर्शक संख्या भी बताई थी, इस बार गिनती नदारद है। लेकिन, दावे चाहे जो भी हों लेकिन सच यही है कि फिल्म ‘लक्ष्मी’ को अधिकतर दर्शकों व समीक्षकों ने पूरी तरह नकार दिया है। और, इसके चलते अक्षय की आने वाली फिल्मों का कैलेंडर गड़बड़ाने की पूरी आशंका दिख रही है।

After Getting Bad Review Of Laxmii these eight films of Akshay kumar Inculding Sooryavanshi increased distributors headache
लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

सोमवार को ओटीटी पर रिलीज हुई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को जितने ज्यादा लोगों ने देखा, उतने ही ज्यादा लोगों ने इसके लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सदस्यता लेने के अपने फैसले का रोना भी रोया। अक्षय ने इस बीच उन निर्देशक मुदस्सर अजीज की एक फिल्म भी साइन की है जिनकी बतौर निर्देशक अब तक रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट फिफ्टी फिफ्टी रहा है। इस बीच ‘लक्ष्मी’ की हालत देख उनकी आने वाली फिल्मों के निर्माताओं और वितरकों की बेचैनी बढ़ने लगी है।

After Getting Bad Review Of Laxmii these eight films of Akshay kumar Inculding Sooryavanshi increased distributors headache
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह बड़ी ओपनिंग पाने के बाद आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' सुपर फ्लॉप रही, वही हाल अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी' का भी है। इस फिल्म की असफलता के बाद अब अक्षय की अगली फिल्मों पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' इस साल की शुरुआत से ही बनकर तैयार है और इसे देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित भी थे। लेकिन, 'लक्ष्मी' को देखने के बाद लोगों का मन खट्टा हो गया है और वह अक्षय की अगली फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर निराशा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय के लिए विरोधाभास का भाव देखते हुए उनकी अगली फिल्मों के निर्माता भी अब सोच में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Getting Bad Review Of Laxmii these eight films of Akshay kumar Inculding Sooryavanshi increased distributors headache
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुछ ही समय पहले स्कॉटलैंड से अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी करके लौटे हैं। स्वदेश लौटने के कुछ ही दिनों बाद वह अपनी एक और फिल्म 'पृथ्वीराज' को पूरा करने में लग गए। यशराज फिल्म्स के निर्माण में बन रही इस फिल्म के बाद अक्षय आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' की भी शूटिंग इस साल के खत्म होने के साथ खत्म कर देंगे। क्योंकि, अगले साल जनवरी से ही उन्हें शुरुआत करनी है अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की। 'बच्चन पांडे' में अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे जो एक अभिनेता बनने का सपना देखता है। अक्षय के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में रहेंगी।

विज्ञापन
After Getting Bad Review Of Laxmii these eight films of Akshay kumar Inculding Sooryavanshi increased distributors headache
रक्षाबंधन फिल्म - फोटो : file photo

अक्षय के खाते में इन फिल्मों के अलावा आनंद एल राय की एक फिल्म 'रक्षाबंधन' भी है जिसे उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही रक्षाबंधन के मौके पर घोषित किया था। इसके बाद एकता कपूर के निर्माण में भी अक्षय एक ड्रामा कॉमेडी फिल्म करेंगे। अब उन्होंने मुदस्सर अजीज के साथ एक और कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। एक साल में चार से पांच फिल्में देने वाले अक्षय के पास इस समय आठ फिल्में हैं। और, ‘लक्ष्मी’ को लेकर दर्शकों की बनी राय ने इस फिल्मों के निर्माताओं की जान सांसत में डाल दी है।

पढ़ें: NCB आज करेगी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड से पूछताछ, अभिनेता को इस दिन भेजा गया है समन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed