फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शो में भी सारी लाइमलाइट लूट ले गईं रेखा, खूबसूरती ने किया कायल

Mon, 22 Apr 2019 08:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 22 Apr 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
After Isha Ambani wedding Bollywood actress Rekha steal the limelight in reality show Rising Star 3
Rekha - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) हाल ही में रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' (Rising Star) में पहुंचीं। शो के दौरान रेखा ने न केवल गाना गाया बल्कि अपने अंदाज में डांस भी किया। इस शो में रेखा अपनी फेवरेट गोल्डन कलर की साड़ी में पहुंची थी। शो में रेखा ने जमकर मस्ती की और कंटेस्टेंट की तारीफ भी की। खास बात यह है कि शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट रेखा की खूबसूरती के कायल नजर आए। 

After Isha Ambani wedding Bollywood actress Rekha steal the limelight in reality show Rising Star 3
Rekha - फोटो : voot

रेखा 64 साल की हैं और अब बहुत कम फिल्में करती हैं। इसके बावजूद रेखा की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह रेखा की जबरदस्त एक्टिंग के अलावा, डांस, ड्रेसिंग सेन्स और बोलने का अंदाज है। रेखा ज्यादातर अवॉर्ड फंक्शन, रियलिटी शो या फिर किसी सेलिब्रिटी की शादी में नजर आती हैं। 

After Isha Ambani wedding Bollywood actress Rekha steal the limelight in reality show Rising Star 3
Rekha - फोटो : twitter

रेखा ने 'राइजिंग स्टार' के मंच पर 'इन आंखों की मस्ती' गाने पर डांस करते हुए एंट्री की। रेखा को इस तरह से मंच पर देख सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। रेखा का शो में मौजूद सभी लोगों ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान रेखा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही गले में हार, मांग टीका और रेड कलर की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Isha Ambani wedding Bollywood actress Rekha steal the limelight in reality show Rising Star 3
Rekha - फोटो : Instagram

रेखा ने डांस के दौरान अपनी अदाओं से सभी को मोहित कर दिया। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब रेखा ने अपनी अदाओं और ड्रेसिंग सेन्स से लोगों के दिलों पर धाक जमाई हो। इससे पहले रेखा ईशा अंबानी की शादी में भी नजर आई थीं। जहां पर रेखा के लुक्स ने बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात दे दी थी।

विज्ञापन
After Isha Ambani wedding Bollywood actress Rekha steal the limelight in reality show Rising Star 3
Rekha and Manish Malhotra - फोटो : file photo

ईशा अंबानी की शादी में रेखा ने लाल और नांरगी रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। रेखा की यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की थी जिसमें उनका लुक कयामत ढा रहा था। रेखा ने गले में भारी हार, हाथों में चूड़ियां, मांग टीका और बालों में गजरा लगाया हुआ था। इसके साथ ही मैचिंग पर्स भी कैरी किया हुआ था जो उन पर काफी जंच रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed