फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में की वापसी, कोई हुईं सफल तो किसी को मिली नाकामयाबी

Sat, 08 Jan 2022 10:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 08 Jan 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
After marriage these actresses made a comeback in films some were successful and some failed
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म इंडस्ट्री से तीन साल तक दूरी बनाने के बाद अब वह एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक के जरिए बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रही हैं। अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने साल 2017 क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद से ही कोई फिल्म साइन नहीं की। वह आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अनुष्का से पहले कई अभिनेत्रियों ने शादी और मां बनने के बाद इंडस्ट्री में वापसी की कोशिश की। हालांकि, इसमें ज्यादातर के हाथ नाकामयाबी ही लगी। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में- 



माधुरी दीक्षित
धक- धक गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। अपनी शादी के बाद से ही अभिनेत्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, बाद में उन्होंने साल 2007 में 8 साल फिल्मों में वापसी की। लेकिन फिल्म आजा नचले से उनका कमबैक असफल साबित हुआ।

After marriage these actresses made a comeback in films some were successful and some failed
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय 

अपने जमाने में मिस वर्ल्ड रह चुकीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखा था। हालांकि, साल 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जज्बा' के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस की यह कोशिश नाकाम रही।  

After marriage these actresses made a comeback in films some were successful and some failed
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इसके बाद वह दो बच्चों (समायरा और कियान) की मां भी बनीं। इस दौरान उन्होंने फिल्मों से 2007 से 2011 तक पांच साल का ब्रेक ले लिया। बाद में उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म डेंजरस इश्क से इंडस्ट्री में फिर कमबैक किया। लेकिन उनकी यह फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After marriage these actresses made a comeback in films some were successful and some failed
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल
एक्ट्रेस काजोल ने अपने करियर के पीक के दौरान ही साल 1999 में अजय जेवगन से शादी कर अपनी घर बसा लिया था। इसके बाद भी वह इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहीं। लेकिन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद से वह करीब 5 साल तक फिल्मों से दूर रहीं। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में फिल्म 'फना' से शानदार वापसी की। उनकी यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद काजोल कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं।

विज्ञापन
After marriage these actresses made a comeback in films some were successful and some failed
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने साल 2014 में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने बेटी आदिरा के जन्म के बाद तीन साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में फिल्म हिचकी से कमबैक भी किया लोकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed