बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों 14 अप्रैल को इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे और जून में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से दोनों अपनी फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त चल रहे थे। वहीं, इन दिनों आलिया अपना प्रेग्नेंस पीरियड एंजॉय कर रही हैं और अब खबर सामने आई है कि अभिनेत्री डिलीवरी के बाद काफी लंबा ब्रेक लेने वाली हैं। वह अपने बच्चे के जन्म के बाद जल्द काम पर लौटने के मूड में नहीं हैं।
Alia Bhatt: रणबीर के बाद आलिया ने भी बनाया फिल्मों से ब्रेक लेने का प्लान! मैटरनिटी लीव पर जाएंगी अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट कथित तौर पर अपना सारा समय अपने बच्चे को समर्पित करना चाहती हैं और ऐसे में वह एक लंबा ब्रेक लेंगी। खबरों की मानें तो आलिया साल भर की मैटरनिटी लीव पर जाने का प्लान बना रही हैं। आलिया अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' और करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुकी हैं। हालांकि डिलीवरी के बाद आलिया कई एंडोर्समेंट में काम करना जारी रखेंगी, जिसमें लंबे समय तक उन्हें अपने घर से दूर रहना नहीं होगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर के भी फिल्मों के ब्रेक लेने की खबरें आई थीं।
Vaishali Thakkar: अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत को वैशाली ने बताया था हत्या, अब फांसी लगा की आत्महत्या
हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई हुई है। अभिनेत्री के इस फंक्शन में पूरा कपूर परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। आलिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर बेहद खुश नजर आ रहे थे। वहीं, आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने कपड़ों की एक ब्रैड को भी लॉन्च किया है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत को किसी जमाने में 'डायन' बुलाते थे लोग, एक्ट्रेस ने याद कर कसा तंज
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही थी। वहीं, अब वह रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जी ले जरा' में भी काम करने वाली हैं।
Akshay Kumar: 260 करोड़ के प्राइवेट जेट के मालिक हैं अक्षय कुमार? वायरल रिपोर्ट पर फूटा अभिनेता का गुस्सा