सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों कलाकार अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस खबरों के बीच सलमान खान का एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिग बॉस 16 का है जब सिद्धार्थ अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंचे थे। एपिसोड के दौरान सलमान सिद्धार्थ के साथ कियारा को लेकर मजाक करते नजर आए।
Salman Khan: बिग बॉस पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा की सलमान खान ने खींची टांग, कहा- बड़ा ही कियारा फैसला लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सिद्धार्थ की फिल्म 'थैंक गॉड' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी वजह से वह रकुल प्रीत सिंह के साथ शनिवार को फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान उनके साथ मजाक करते दिखे। सलमान ने कहा, 'बधाई हो सिद्धार्थ कियारा फैसला आपने लिया है...प्यारा फैसला।' सलमान यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि किसकी आडवाणी में आपने यह फैसला लिया है? सलमान की इन बातों से सिद्धार्थ शर्माते नजर आए। इसके बाद सिद्धार्थ ने जवाब देते हुए कहा कि आप मुझे शादी का सुझाव दे रहे हैं।
Salman teasing sidy boy!! 😭😭🥺 Raatan lambiyaan lambiyan re.!! #SidKiara You guys are cute 🥺❤️
❤️✨️ #KiaraAdvani #SidharthMalhotra @advani_kiara pic.twitter.com/rZB5d666lW
बता दें कि हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि इस शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। साथ ही इसमें दावा किया गया था कि पहले दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे फिर रिसेप्शन पार्टी देंगे।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत को किसी जमाने में 'डायन' बुलाते थे लोग, एक्ट्रेस ने याद कर कसा तंज
गौरतलब है कि साल 2021 में दोनों एक साथ पहली बार फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार को काफी सराहा गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ थैंक गॉड के बाद रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखेंगे। वहीं, कियारा सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।
Choreographer to Director: 10 कोरियोग्राफर जिन्होंने निर्देशन में किया कमाल, ये दो दिग्गज अभिनेता भी शामिल