{"_id":"5d08e6ba8ebc3e48c01df712","slug":"after-returning-to-india-rishi-kapoor-to-reunite-with-juhi-chawla-for-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत लौटने से पहले ही ऋषि कपूर की अपकमिंग फिल्म का खुलासा,23 साल बाद साथ नज़र आएंगी जूही चावला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत लौटने से पहले ही ऋषि कपूर की अपकमिंग फिल्म का खुलासा,23 साल बाद साथ नज़र आएंगी जूही चावला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर और जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में कैंसर फ्री हुए ऋषि कपूर जल्द भारत वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो वे इस साल 4 सितंबर को अपने 67वें जन्मदिन पर इंडिया वापस आ जाएंगे। इस बारे में उन्होंने कहा, 'हां मैं अगस्त तक आने की कोशिश कर रहा हूं। यह इस बात पर भी डिपेंड करेगा कि डॉक्टर क्या कहते हैं। मैं रिकवर कर चुका हूं।' इसके अलावा ऋषि वहां से लौटते ही जूही चावला के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
2 of 5
rishi kapoor
ऋषि के भारत लौटने के बाद वह जल्द ही जूही के साथ इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। दरअसल यह शूटिंग साल 2018 में दिल्ली में शुरू हुई थी। पर इसी दौरान ऋषि कपूर को अपने इलाज के लिए न्यू यौर्क जाना पड़ गया था। इसी कारण इस फिल्म की शूटिंग अधूरी रह गई थी।
3 of 5
rishi kapoor juhi chawla
बता दें कि यह प्रोजेक्ट एक पारिवारिक कॉमेडी है जिसका निर्देशन हितेश भाटिया कर रहे हैं। हितेश की यह पहली फिल्म है जबकि ऋषि जूही 23 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म को पहले एक ही बार में 45 दिन के शेड्यूल में शूट किया जाना था। लेकिन अब इस बात को पूरा एक साल होगया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rishi kapoor and juhi chawla
हालांकि दोनों की जोड़ी आखिरी बार फिल्म लक बाय चांस में नज़र आई थी, पर बतौर मुख्य किरदार इन दोनों की आखिरी फिल्म 1996 में आई दरार है। इसके अलावा यह जोड़ी बोल राधा बोल, रिश्ता हो तो ऐसा, घर की इज्ज़त, साजन का घर व ईना मीना डीका जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
rishi kapoor
गौरतलब है कि जब ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में थे तब कई बॉलीवुड सेलेब्स उनसे मिलने गए थे। इनमें फ्रेंड्स से लेकर परिवार के सदस्य तक शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।