{"_id":"5b6576e04f1c1b6f548b857a","slug":"after-salman-khan-film-bharat-priyanka-chopra-says-good-bye-to-quantico","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' के बाद इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट से दूर हुईं प्रियंका चोपड़ा, 3 साल पहले इसी शो ने दिलाई थी पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' के बाद इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट से दूर हुईं प्रियंका चोपड़ा, 3 साल पहले इसी शो ने दिलाई थी पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों अगर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की चर्चा है तो वो है प्रियंका चोपड़ा। पहले निक जोनस के साथ अफेयर ने सुर्खियां बटोरीं फिर खबर आई की प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम करने से मना कर दिया। फिर खबर आई कि प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है और जल्द शादी करने जा रही हैं। अब प्रियंका के एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट को छोड़ने की खबर है।
priyanka chopra
प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ के मशहूर किरदार एलेक्स पैरिश को अलविदा कह दिया है। दरअसल क्वांटिको के तीसरे सीजन का फिनाले एपिसोड अमेरिकन टीवी चैनल पर 3 अगस्त की रात प्रसारित हुआ और इसी के साथ शो पर पर्दा गिर गया। शो के खत्म होने पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर छोटा सा नोट लिखकर एलेक्स पैरिश को विदाई दी और सभी का शुक्रिया अदा किया।
प्रियंका ने लिखा-‘सीजन खत्म होने के साथ ही मैं एलेक्स को गुड बाय बोल दूंगी। जैसा कि आप सब जानते हैं कि उसकी कहानी जहां से शुरू हुई थी, दोबारा वहीं पर आ गई है और यह एक अभिनेता के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। इतना ही नहीं प्रियंका ने सभी का धन्यवाद भी किया।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
बता दें प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में एलेक्स का किरदार निभाती आ रही हैं। वे टीवी शो क्वांटिको से 2015 से जुड़ी हैं। इस सीरीज की वजह से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली है।
विज्ञापन
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। हालांकि प्रियंका ने अब इससे किनारा कर लिया है इस फिल्म में प्रियंका की जगह कटरीना कैफ ने ले ली है।