{"_id":"5b4857864f1c1bad288b66bf","slug":"after-sanju-sanjay-dutt-again-blast-on-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर संजय दत्त ने मीडिया पर निकाली भड़ास, बोले- 'उसके घर में RDX आया, ये लिखना अच्छा है या..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर संजय दत्त ने मीडिया पर निकाली भड़ास, बोले- 'उसके घर में RDX आया, ये लिखना अच्छा है या..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' रिलीज हुई । फिल्म में रणबीर कपूर ने बेहतरीन काम किया । इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई करीब 300 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है । इसी के साथ 'संजू' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है ।
2 of 8
संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती
एक ओर दर्शकों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में संजय दत्त की इमेज को बदलने की कोशिश की गई है । राजकुमार हिरानी ने फिल्म में संजय दत्त का खूब महिमा मंडन किया है । हाल ही में इस बारे में संजय दत्त ने एक न्यूज चैनल से बात की ।
3 of 8
संजय दत्त और सुनील दत्त
संजय दत्त की अगली फिल्म 'साहब बीवी गैंगस्टर 3' आने वाली है । इस पर जब संजय से पूछा गया कि आपको गैंगस्टर के रोल क्यों दे दिए जाते हैं?तो उन्होंने कहा, 'शायद मेकर्स को यही जमता है । पता नहीं, शायद मेरे कपड़े या शक्ल ही ऐसी है । उन्हें अच्छा लगता होगा कि संजय दत्त बंदूक लेकर आए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
संजय दत्त
इसके बाद संजय से पूछा गया कि लोग ऐसा कह रहे हैं राजू हिरानी ने 'संजू' से आपकी छवि बदलने की कोशिश की है? इस पर आप क्या कहेंगे । तब संजय दत्त कहते हैं, 'छवि बदलने के लिए कोई 25-30 करोड़ रुपए खर्च नहीं करेगा । मैंने अपनी सच्चाई उनके सामने रख दी।'
विज्ञापन
5 of 8
संजय दत्त
'जब मैं पे रोल पर बाहर आया था तब मैं हिरानी के साथ काफी देर बैठा और उन्हें सब कुछ बताया । मुझे 55 साल की उम्र में भी नहीं लगा कि मेरी छवि बदलनी चाहिए तो अब क्यों लगेगा ।' फिल्म में मीडिया को विलेन बनाने पर संजय दत्त ने कहा कि मुझे एक पैसे की भी नाराजगी नहीं है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।