हाल ही में सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर एक विवादित बयान दे दिया । इस पर ये कहा जाने लगा कि वो बोलने से पहले बिल्कुल नहीं सोचती हैं । सरोज के अनुसार, अगर आप में आर्ट है तो खुद को क्यों बेचना पड़ेगा । ऐसे गंभीर मुद्दे पर ऐसा बयान देने को लेकर एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने आपत्ति जताई है ।
सरोज खान बोलीं- 'रेप के बदले रोटी देता है बॉलीवुड', गुस्से से लाल हीरोइन ने कहा- 'ऐसे लोगों की...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'ये क्या है । एक कोरियोग्राफर के तौर पर मैं सरोज जी की इज्जत करती हूं । लेकिन वो कैसे लड़कियों की सुरक्षा के लिए अपनी पोजिशन का इस्तेमाल कर रही हैं । अगर मैं फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग ना होती तो एक महीने के अंदर ही लंदन वापस चली जाती । या फिर इंडस्ट्री में ऐसा सोचने वालों की वजह से चली जाती ।'
सोफी आगे कहती हैं, 'हजारों लड़कियां अपने सपनों को सच करने के लिए मुंबई आती हैं । कोई भी लड़की काम के लिए किसी के साथ सोना नहीं चाहती है । लेकिन उन्हें यही रास्ता चुनने के लिए मजबूर किया जाता है । अगर वो ऐसा नहीं करतीं तो उनके सामने कई मुश्किलें आती हैं । इसे खत्म करना जरूरी है ।'
WTH?!!!! So much respect for Saroj-ji as a choreographer but this is how she uses her position to protect girls?!!! If I didn’t come from a financially sound background I would have returned to London within a month of being in mumbai cos of “industry folk” who think like that!! https://t.co/mUqql4MpFh
बता दें कि सरोज खान ने कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो । फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है । रेप करके छोड़ तो नहीं देता । ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है । अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए ।'
Can’t begin to think what thousands of girls go through in the hope that their “dreams” will come true! Nobody wants to sleep with someone for work. But they are made to feel it’s the only way & “acceptable”. And for those who don’t, it’s a tough road! This has to stop! #TimesUp
उन्होंने आगे कहा, 'अगर तुम्हारे पास आर्ट है तो क्यों अपने आप को बेचोगे । फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ मत कहना । वो हमारी माई-बाप है ।' सरोज खान के इस बयान से ये जाहिर हो रहा है कि इन सब के लिए लड़की की इच्छा होती है । खबरों की मानें तो सरोज जी ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली है ।
Yeh chala aa raha hai Baba azam ke zamaane se. Har ladki ke upar koi na koi haath saaf karne ki koshish karta hai. Govt ke log bhi karte hain. Tum film industry ke peeche kyun pade ho? Woh kam se kam roti toh deti hai. Rape karke chhod toh nahi deti: Saroj Khan on Casting Couch. pic.twitter.com/xvHxSbvhzg
— ANI (@ANI) April 24, 2018

कमेंट
कमेंट X