फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना की प्रेग्नेंसी की वजह से बदलने वाली थी 'वीरे दी वेडिंग' की स्क्रिप्ट, इस वजह से नहीं बनी बात

Thu, 26 Apr 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
After Signing Veere Di Wedding Kareena Got Pregnant This Is How Producers Reacted
Kareena Kapoor Khan

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लॉन्च होते ही हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है। पूरे दो साल के गैप के बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं करीना अपनी अदाओं से उम्र में छोटी तीनों एक्ट्रेसेज को मात दे रही हैं। फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को शेयर करते हुए करीना कपूर ने खुलासा किया कि जब उन्होंने फिल्म साइन की थी, उसके कुछ दिनों बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई थीं।

After Signing Veere Di Wedding Kareena Got Pregnant This Is How Producers Reacted
Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म की प्रोड्यूजर रिया कपूर को प्रेग्नेंसी की बात बताई तो उन्होंने कहा कि वह उस हालात में भी फिल्म की शूटिंग करने को तैयार हैं। करीना ने बताया, 'रिया ने कहा कि वह मेरी प्रेग्नेंसी की वजह से स्क्रिप्ट में बदलाव कर देंगी और फिल्म में मेरा किरदार एक गर्भवती महिला का होगा।'

After Signing Veere Di Wedding Kareena Got Pregnant This Is How Producers Reacted
Veere Di Wedding

हालांकि, करीना कपूर ने कहा कि वह ऐसा नहीं करना चाहतीं। करीना कपूर फिल्म छोड़ने तक को तैयार थीं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से यह भी कह दिया था कि वे उनकी जगह किसी और हीरोइन को साइन कर लें। हालांकि, मेकर्स ने फैसला किया कि वे करीना की डिलीवरी का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Signing Veere Di Wedding Kareena Got Pregnant This Is How Producers Reacted
Veere di wedding

तैमूर के जन्म के दो महीने बाद ही करीना कपूर ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर दी थी। करीना कपूर ने कहा कि वह अब पूरे तीन महीने का ब्रेक लेंगी और बेटे तैमूर के साथ वक्त बिताएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह साल में दो फिल्में करेंगी।

विज्ञापन
After Signing Veere Di Wedding Kareena Got Pregnant This Is How Producers Reacted
Veere Di Wedding

खबर है कि करीना कपूर को अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' का ऑफर मिला है। फिल्म में शाहरुख खान लीड किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, बेबो करीना ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह जब कोई प्रोजेक्ट साइन करेंगी, खुद इसकी जानकारी लोगों को देंगी। दो साल पहले करीना फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed