{"_id":"5a5c83ab4f1c1b81268b47ba","slug":"after-the-announcement-of-the-release-date-of-padmavati-deepika-padukone-has-gone-paris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' की रिलीज डेट सामने आते ही आखिर दीपिका क्यों चली गईं पेरिस, सस्पेंस बाकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' की रिलीज डेट सामने आते ही आखिर दीपिका क्यों चली गईं पेरिस, सस्पेंस बाकी
Tue, 16 Jan 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा रविवार को कर दी गई। तारीख का ऐलान होते ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पेरिस के लिए रवाना हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका 'पद्मावत' के प्रमोशन किए बिना ही पेरिस चली गईं। इस बात को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में चर्चाएं हो रही हैं।
2 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बीते कुछ महीने से विवाद चल रहा था। इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को भी टालना पड़ा। अब सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुछ कट लगाकर और नाम में संशोधन करके रविवार को अधिकारिक तौर पर फिल्म के रिलीज के तारीख की घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।
3 of 4
वहीं फिल्म का प्रमोशन छोड़कर दीपिका के इस तरह अचानक से पेरिस जाने को लेकर मीडिया में चर्चा हो रही है। खबर है कि दीपिका को किसी जरूरी काम की वजह से अचानाक पेरिस जाना पड़ा है। वह इस सप्ताह ही अपना काम खत्म करके पेरिस से लौट भी सकती हैं और फिर फिल्म के प्रमोशन में जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कई कॉन्ट्रोवर्सीज झेलने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को वर्ल्डवाइड तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की खासियत यह है कि 'पद्मावत' पहली भारतीय फिल्म है जो दुनियाभर में आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।