बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म वॉर का धमाल अभी जारी ही है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हो गई हैं अटकलें अक्टूबर महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों के आंकड़ों को लेकर। अक्टूबर महीने की शुरुआत धमाकेदार हुई है और महीने के आखिरी शुक्रवार तक बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम धड़ाका होने वाला है।
बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी असली 'वॉर', ऋतिक-टाइगर को टक्कर देंगे प्रियंका, सैफ समेत बड़े सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम का इम्तिहान फिल्म स्काई इज पिंक में होने वाला है। अरसे बाद किसी हिंदी फिल्म में नजर आने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा इससे पहले सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग एकाएक छोड़ देने के लिए चर्चा में रहीं। फिर उन्होंने शादी की और उसके बाद से लगातार हिंदी फिल्मों के निर्माताओं के संपर्क में रही हैं।
सलमान खान के हिंदी सिनेमा में दबदबे को देखते हुए किसी नए फिल्ममेकर ने उनको लेकर किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा अब तक नहीं की है। द स्काई इज पिंक एक सच्ची घटना पर आधारित है और इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर इसी महीने सैफ अली खान भी कसे जाएंगे। सैफ अली खान ने जब से सेक्रेड गेम्स सीरीज में काम किया है, बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों ने अच्छा कारोबार नहीं किया है। एनएच 10 फिल्म से चर्चा में आए नवदीप सिंह की फिल्म लाल कप्तान में सैफ अली खान के कमाल को लेकर मुंबई में अभी से चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। फिल्म लाल कप्तान अक्टूबर 18 को रिलीज हो रही है। इसी के साथ जैकलीन आई एम कमिंग, प से प्यार फ से फरार, यारम, घोस्ट और जंक्शन वाराणसी भी रिलीज हो रही हैं।
अक्टूबर महीने के आखिरी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का इस साल का बड़ा मुकाबला होने वाला है। इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज होने जा रही हैं।
पहली बार पिता बोनी कपूर के साथ काम करेंगी जाह्नवी कपूर, निभाएंगी विद्रोही लड़की का किरदार