फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक के बच्चे की मां बनने को बेकरार हैं प्रियंका चोपड़ा, बेबी प्लानिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wed, 09 Oct 2019 12:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra revealed that she can not wait to have kids during The Sky Is Pink promotion
priyanka chopra nick jonas - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा जोनस फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और अपने बारे में ढेर सारे खुलासे भी कर रही हैं। 

Priyanka Chopra revealed that she can not wait to have kids during The Sky Is Pink promotion
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

इस बार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मां बनने को लेकर बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का भारत के अलावा अमेरिका में भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका अमेरिका में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। यहां उनसे निक जोनस और मां बनने को लेकर ढेर सारे सवाल किए गए।

Priyanka Chopra revealed that she can not wait to have kids during The Sky Is Pink promotion
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा से मां बनने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने उत्साहित होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'मैं मां बनने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं बेकरार हूं। मेरा मतलब है कि भगवान की दुआ से सभी की जिंदगी में खूबसूरत पल आते हैं, निक और मैं भी इस पल को जरूर पाना चाहते हैं।' प्रियंका चोपड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra revealed that she can not wait to have kids during The Sky Is Pink promotion
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media

पता हो कि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर के उम्मैद भवन में अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी की चर्चा खूब सुनने को मिली थी। उनकी शादी गुपचुप तरीके से हुई थी, यहां तक की कई हद तक मीडिया को भी शादी में जाना मना था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra revealed that she can not wait to have kids during The Sky Is Pink promotion
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media

आपको बता दें कि फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म जय गंगाजल थी। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। वहीं 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री जायरा वसीम की मां का किरदार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैं। 

पढ़ें: निक-प्रियंका की शादी पर बनेगी फिल्म, 'देसी गर्ल' खुद करेंगी प्रोड्यूस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed