{"_id":"5b9e42fd867a55013b1108b9","slug":"after-wrapping-up-brahmastra-shooting-alia-bhatt-ranbir-celebrate-with-ayan-mukerji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होते ही आधी रात को पब पहुंची आलिया, रणबीर के साथ दिखा एक और शख्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होते ही आधी रात को पब पहुंची आलिया, रणबीर के साथ दिखा एक और शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर अयान मुखर्जी की बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग काफी समय से बुल्गारिया में चल रही थी। शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत पूरी टीम ने मिलकर पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस तस्वीर को खुद आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
2 of 5
Brahmastra
लंबे समय से आलिया और रणबीर इस फिल्म की शूटिंग में बिजी थे और अब जब इसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है तो इन दोनों ने फुर्सत के कुछ पल एक साथ बिताए। इस पार्टी में इन दोनों के साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी साथ नजर आए।
3 of 5
Brahmastra
इस तस्वीर में सभी के चेहरों पर थकावट साफ नजर आ रही है, लेकिन काम खत्म होने से बड़ी खुशी को कैसे मनाया ये तस्वीर वह साबित कर रही है। जानकारी के मुताबिक शूट खत्म होने के बाद आलिया, रणबीर और बाकी टीम ने इसे सेलिब्रेट करने का फैसला किया और एक पब में जाकर खूब मस्ती करते हुए नजर आए।
गौरतलब है कि हाल ही में बुल्गारिया में फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर आलिया और रणबीर से मुलाकात भी की थी। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेन देव भी मौजूद थे। सोशल माडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'भारत और बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने क्रू मैंबर्स सहित दोनों स्टार्स से बात की। इस दौरान दोनों देशों के सिनेमा और सांस्कृतिक जुड़ाव को लेकर बात हुई।'
विज्ञापन
5 of 5
brahmastra
फिल्म की बात की जाए तो यह अगले साल 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। यह एक फैंटसी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।