{"_id":"5b9e3d70867a557eb206238e","slug":"radhika-apte-offer-for-back-rub-revealed-the-casting-couch-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधिका आप्टे को आधी रात में मिला था मसाज का ऑफर, कॉस्टिंग काउच के बारे में बताते हुए किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राधिका आप्टे को आधी रात में मिला था मसाज का ऑफर, कॉस्टिंग काउच के बारे में बताते हुए किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधिका आप्टे अलग तरह के रोल और फिल्में कर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकी हैं । साथ ही वो अक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं । पिछले दिनों उनकी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' रिलीज हुई थी । इसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था । अब उनकी फिल्म 'अंधाधुन' आने वाली है ।
2 of 5
radhika apte bold pics
हाल ही में राधिका ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया । आपबीती बताते हुए राधिका ने कहा कि एक विदेशी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसा हुआ था । उस वक्त राधिका को बैक पेन की प्रॉब्लम थी ।
3 of 5
Radhika Apte
लिफ्ट में जाते वक्त उन्हें क्रू का एक मेंबर मिला । उसने राधिका से कहा कि अगर उन्हें कोई तकलीफ हो तो वो रात में उसे मसाज के लिए बुला सकती हैं। उस समय राधिका को ये बात थोड़ी अजीब लगी । दूसरे दिन राधिका ने इसकी शिकायत डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Radhika Apte
उन्होंने इस मामले को देखने का आश्वासन दिया । इसके बाद वो शख्स राधिका से ठीक व्यवहार करता नजर आया । राधिका ने बताया, 'बाद में मुझे पता चला कि मसाज ऑफर करना उनके कल्चर में आम बात है । उस शख्स ने मदद के भाव से ये बात बोली थी ।'
विज्ञापन
5 of 5
radhika apte
'इसके बाद शूटिंग के दौरान वो शख्स सामान्य नजर आया । उसने मुझसे माफी भी मांगी । ये सिस्टम की बात है । जब तक हमारे देश में ऐसे मामलों को लेकर एक प्रॉपर सिस्टम नहीं बनेगा, इन्हें गलत तरीके से लिया जाता रहेगा । अकसर हम इसे गलत समझ लेते हैं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।