{"_id":"5bace737867a557ff8302e1b","slug":"aishwarya-and-shahrukh-listed-in-100-outstanding-asian-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-ऐश्वर्या के नाम नया रिकॉर्ड, 100 प्रभावशाली एशियन लोगों की लिस्ट में एकमात्र बॉलीवुड स्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख-ऐश्वर्या के नाम नया रिकॉर्ड, 100 प्रभावशाली एशियन लोगों की लिस्ट में एकमात्र बॉलीवुड स्टार्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'एशियन जियोग्राफिक मैगजीन' ने एक लिस्ट जारी की है। मैगजीन का टाइटल 'एस्टोनिशिंग एशियाई' है जिसमें 100 प्रभावशाली एशियाई लोगों के नाम को शामिल किया गया है। ये 100 एशियाई लोग वो हैं जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय काम किया है। मैगजीन ने इस सूची में एशिया में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले शख्सियतों के नाम रखें है जिनमें व्यापारी, लेखक, क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं।
2 of 5
bollywood
- फोटो : express tribute
जारी की गई सूची में बॉलीवुड से शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का ही नाम शामिल है। बॉलीवुड स्टार्स के बाद भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, लेखिका अरुंधती रॉय, किरण मजूमदार शॉ और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
3 of 5
bollywood
साथ ही इस लिस्ट में उन शख्सियतों के भी नाम जोड़े गए हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय काम कर लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। आपको बता दें कि शाहरुख और ऐश्वर्या को कई फिल्मों में एक साथ देखा गया है जिसमें जोश, मोहब्बतें और देवदास फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
फिलहाल दोनों ही स्टार्स की बात करें तो ऐश्वर्या को फिल्म 'फन्ने खान' में राजकुमार राव, अनिल कपूर और 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। बता दें कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख भी एक छोटे से रोल में ऐश्वर्या संग नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan
बात करें बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की तो वह आनंद एल रॉय संग फिल्म 'जीरो' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक बार फिर अनुष्का और कटरीना की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले यह जोड़ी फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थी। शाहरुख फिल्म 'सैल्यूट' की भी तैयारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।