फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री के पक्ष में उतरी इस महिला पत्रकार का दावा- 'मैं सेट पर थी, सच बोल रही है एक्ट्रेस'

Thu, 27 Sep 2018 07:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
woman journalist backs actress tanushree dutta over nana patekar molestation
bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का विवाद धीरे-धीरे पूरे बॉलीवुड में फैल गया है। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और इसके बाद अब एक महिला पत्रकार ने तनुश्री का पक्ष लेते हुए नाना पाटेकर के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। इस महिला पत्रकार ने कहा कि वह फिल्म के सेट पर मौजूद थी और तनुश्री सच बोल रही हैं।

woman journalist backs actress tanushree dutta over nana patekar molestation
nana patekar - फोटो : bbc

बता दें कि महिला पत्रकार का नाम जैनिस सीकेरिया है और उन्होंने ट्वीट कर लिखा ' 10 साल पुरानी घटनाएं अापके दिमाग में ताजा बनी रहती हैं और फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की घटना भी इसका एक उदाहरण है, मैं शूटिंग सेट पर मौजूद थी और मुझे पता चला कि एक्ट्रेस की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी, उस वक्त तनुश्री बहुत परेशान दिख रही थीं और उन्हें संभाल पाना सबके लिए मुश्किल हो रहा था।'


woman journalist backs actress tanushree dutta over nana patekar molestation
Nana Patekar

जैनिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नहीं बल्कि कई ट्वीट्स किए हैं जिसमें वह शूट के दौरान हुए घटनाक्रम को बारी-बारी से बता रही हैं। उन्होंने लिखा 'मैं साफ तौर पर देख रही थी कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, नाना पाटेकर और फिल्म प्रोड्यूसर आपस में किसी मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे, वहीं, दूसरी तरफ शूटिंग सेट पर तकरीबन 50 डांसर्स शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, कुछ देर बाद यह बात सामने आई कि फिल्म की हीरोइन (तनुश्री दत्ता) सहयोग नहीं कर रही हैं लेकिन थोड़ी ही देर में शूटिंग को दोबारा शुरू कर दिया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
woman journalist backs actress tanushree dutta over nana patekar molestation
tanushree

जैनिस ने लिखा ' एक्ट्रेस तनुश्री दोबारा शूटिंग सेट पर लौटीं और काम करने लगीं। तनुश्री के कुछ ही शॉट्स के बाद नाना पाटेकर का एक बार फिर रोल शुरू हुआ, लेकिन नाना को सेट पर आते देख तनुश्री वहां से चली गईं और खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया, ऐसे में शूटिंग को एक बार फिर रोकना पड़ा, तनुश्री को बुलाया गया लेकिन उन्होंने सेट पर आने से इंकार कर दिया, थोड़ी ही देर बाद कुछ लोग वैनिटी वैन के पास गए और दरवाजे को धक्का मारने लगे।'

विज्ञापन
woman journalist backs actress tanushree dutta over nana patekar molestation
bollywood

बता दें कि इससे पहले अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के ट्रेलर लॉन्चिग पर जब ये सवाल अमिताभ बच्चन से किया गया तो उन्होंने कहा, 'ना मेरा नाम तनुश्री है और ना ही नाना पाटेकर, तो मैं आपके सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूं।' वहीं, आमिर कहते हैं, 'किसी भी बात की सच्चाई जाने बिना मेरे लिए कुछ भी कहना सही नहीं होगा... लेकिन जब भी ऐसा कुछ होता है तो वह दुःखद होता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed