फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘खुद्दार’ की रिलीज डेट से लेकर ‘बलम जी लव यू’ के ट्रेलर तक, ये हैं भोजपुरी की 5 बड़ी खबरें

Thu, 27 Sep 2018 06:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri cinema top five news
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी भोजपुरी सिनेमा में काफी खलबली देखने को मिली है। इस हफ्ते कुछ फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हुआ है तो वहीं कुछ के फर्स्ट लुक सामने आए हैं। आज फिर हम आपके लिए इस भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी बेहद खास खबरें लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की इस हफ्ते की पांच सबसे बड़ी खबरें।
Bhojpuri cinema top five news
सेक्स रैकेट में फंसी पवन सिंह की हीरोइन ने कहा, मुझे फंसाया गया
बीती जुलाई को हैदराबाद पुलिस ने तेलंगना के एक पांच सितारा होटल में छापे के बाद एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस छापेमारी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्शन स्टार यश कुमार के साथ फिल्म कर चुकी अभिनेत्री दिया सिंह की भी गिरफ्तारी किया गया।
अब इस पूरे विवाद में फंसी दिया सिंह ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें फंसाया गया है। दिया ने अपनी बेगुनाही के सबूत में कहा है कि उन्हें फ़िल्म के ऑफर के बहाने हैदराबाद बुलाया गया था और होटल रूम पर डायरेक्ट–प्रोड्यूसर मीटिंग के लिए आये थे। इस दौरान ने अचानक कार्रवाई की और उन्हें हिरासत में ले लिया।
 
Bhojpuri cinema top five news
अंजना सिंह की ‘खुद्दार’फिल्म की रिलीज डेट हुई तय
अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीतने वाली भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा अंजना सिंह की चर्चित फिल्म ‘खुद्दार’ की रिलीज डेट तय हो गई है। खबरों की मानें तो उनकी यह फिल्म आगामी 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुपरस्टार गुंजन सिंह और निशा दूबे भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘खुद्दार’ का निर्देशन दिनेश यादव कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri cinema top five news
‘बलम जी लव यू’ का ट्रेलर रिलीज
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव जल्द ही फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का तोहफा देने वाले हैं। बताया इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बीते दिनों ‘बलम जी लव यू’का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। खबरों की मानें तो ‘बलम जी लव यू’ इस साल दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Bhojpuri cinema top five news
साई (सोशल ऐक्टिविटीज़ इंत्रिगेशन) कलाकारों की करेगा मदद
फिल्मी कलाकारों की मदद के लिए गैर सरकारी संस्था साई (सोशल ऐक्टिविटीज़ इंत्रिगेशन) ने बेहद खास पहल शुरू की है। घातक बीमारी से जूझ रहे कलाकारों के लिए यह संस्था मदद करेगी। गौरतलब है कि आर्थिक अभावों के कारण कुछ सितारें अपना इलाज तक  नहीं करावा पाते है। साई उन सितारों की आर्थिक रूप से मदद करेगी। संस्था ने इसके लिए इरफ़ान ख़ान, तुषार कपूर , निरहुआ सहित कई कलाकारों के मैनेजर सनी शाह को अपने बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर बना कर कलाकारों की मदद का ज़िम्मा सौंपा है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed