फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस के लिए खुशखबरी... साथ आ रहे हैं 9वीं बार

Wed, 13 Dec 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Wed, 13 Dec 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai and abhishek bachchan together for next film with abhishek varman
Aishwarya Abhishek

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ऐश्वर्या और अभिषेक के एक साथ आने की चर्चा काफी दिनों से चल रही हैं। अनुराग कश्यप ने दोनों को अपनी फिल्म 'गुलाब जामुन' की स्क्रिप्ट भी सुनाई थी लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। अब एक बार फिर से ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ में फिल्म करने की खबर है। ऐसे में यह उनकी साथ में की गई नौंवी फिल्म होगी।



पढ़ें: ऐश्वर्या राय के घर फिर गूंजी शहनाई, नहीं पहुंचे अभिषेक, आराध्या ने कुछ ऐसे की मस्ती

aishwarya rai and abhishek bachchan together for next film with abhishek varman
Abhishek-Aishwarya

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म '2 स्टेट्स' के निर्देशक अभिषेक वर्मन की आने वाली फिल्म में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ दिखेंगे। फिल्म को करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। इससे पहले करण जौहर ने फिल्म के सिलसिले में अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ कई मीटिंग्स की और स्क्रिप्ट पर चर्चा की। आखिरकार करण जौहर दोनों को मनाने में कामयाब हो गए।

aishwarya rai and abhishek bachchan together for next film with abhishek varman
ऐश्वर्या राय बच्चन

वैसे, ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैशन को लेकर नई हीरोइनों को भी पीछे छोड़ देती हैं। जब भी किसी इवेंट के लिए ऐश्वर्या घर से बाहर निकलती हैं तो उनका स्टाइल देख लोगों के मुंह खुले रह जाते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या को अंबानी की डिनर पार्टी में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai and abhishek bachchan together for next film with abhishek varman
ऐश्वर्या राय बच्चन

यहां ऐश्वर्या गोल्डन कलर की ट्यूब ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। पार्टी में ऐश को देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए थे। हल्‍के मेकअप और खुले बालों में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश हर बार कुछ ऐसा करती हैं जिसमें वो सबसे अलग दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
aishwarya rai and abhishek bachchan together for next film with abhishek varman
ऐश्वर्या राय बच्चन

फिर चाहे वो कांस लुक हो या परिवार के साथ कोई पार्टी। ऐश अच्छे से जानती हैं कि उन्हें कहां किस तरह का लुक अपनाना है। अंबानी की पार्टी में ऐश पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। ऐश ने जो ड्रेस पहनी थी वो डिजाइनर आस्‍था शर्मा ने डिजाइन की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed