फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai Bachchan: इन 10 तस्वीरों में छुपे ऐश्वर्या की खूबसूरती के राज, ‘धूम 2’ की तस्वीर देख चौंक जाएंगे

Tue, 01 Nov 2022 10:52 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 01 Nov 2022 10:52 AM IST
सार

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन वन यानी पीएस 1’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर पहुंच चुकी है। इस फिल्म में उनके अभिनय और खूबसूरती की तारीफ भी खूब हो रही है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday special 10 Hindi films that made her superstar of Bollywood heroine no 1
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन वन यानी पीएस 1’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर पहुंच चुकी है। इस फिल्म में उनके अभिनय और खूबसूरती की तारीफ भी खूब हो रही है। इस खूबसूरती के दम पर ही ऐश्वर्या ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई और साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने हुस्न का परचम लहराया। क्षेत्रीय सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अदाकाराओं की सूची शुमार ऐश्वर्या एक बेहतरीन इंसान भी हैं। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा की उन 10 चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिनके दीवाने उनके प्रशंसक आज भी हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Birthday special 10 Hindi films that made her superstar of Bollywood heroine no 1
सरबजीत में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

सरबजीत (2016)
ओमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या ने दलबीर का किरदार निभाया था। दलबीर का भाई सरबजीत शराब के नशे में भारत-पाकिस्तान सीमा को पार करता है और उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा बंधक बनाया जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या एक युवती से लेकर बुजुर्ग महिला तक के किरदार में नजर आती हैं। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

Sushrii Mishraa: सैन्य परिवार की इस युवती का बॉलीवुड में धमाका, सलमान के बहनोई की नई फिल्म में मिला बड़ा मौका

Aishwarya Rai Bachchan Birthday special 10 Hindi films that made her superstar of Bollywood heroine no 1
गुजारिश में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

गुजारिश (2010)
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या का जो रूप सामने आया वह इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। फिल्म में वह एक नर्स के रोल में थीं। यह फिल्म ऐश्वर्या की बाकी फिल्मों से एकदम अलग और चुनौतीपूर्ण थी। ऐश्वर्या की ऋतिक की साथ ये तीसरी फिल्म थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday special 10 Hindi films that made her superstar of Bollywood heroine no 1
जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जोधा अकबर (2008) 
भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण कहानियों में एक जोधा-अकबर की प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने जिस अंदाज में एक राजपूताना राजकुमारी का किरदार निभाया, वह दर्शकों को काफी रास आया था। फिल्म में उनके लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के इन चमकते सितारों ने किया राजनीति का रुख, अभिनय के साथ सियासत में भी दिखाया दम

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday special 10 Hindi films that made her superstar of Bollywood heroine no 1
गुरु में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

गुरु (2007)
मणिरत्नम निर्देशित यह फिल्म ना सिर्फ ऐश्वर्या के करियर की बेहतरीन फिल्म बनी बल्कि इस फिल्म से ही अभिषेक बच्चन संग उनका इश्क परवान चढ़ा और दोनों करीब आए। फिल्म की कहानी गांव में रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर आधारित है जो अपनी पत्नी के साथ,1958 की शुरुआत में बॉम्बे आता है और अपनी मेहनत तथा दूरदर्शिता से भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा उद्योगपति बन जाता है। गुरु में ऐश्वर्या राय का सहज अभिनय देखने को मिला था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed