फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सलमान की 'रेस-3' के साथ नहीं रिलीज होगी ऐश्वर्या की फिल्म, फ्लॉप होने का डर या वजह कुछ और?

Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Film Fanne Khan Shooting Stalled Due To Payment Issues
Aishwarya

एक्स लवर्स सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्में अब एक ही दिन रिलीज नहीं होगी। सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग इस हफ्ते पूरी हो जाएगी और वह 15 जून को रिलीज कर दी जाएगी। वहीं, ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग पर संकट आ गया है। खबर है कि बकाया पैसे नहीं मिलने की वजह से 'फन्ने खान' के क्रू मेंबर्स ने सेट पर आने से इंकार कर दिया है।

Aishwarya Rai Bachchan Film Fanne Khan Shooting Stalled Due To Payment Issues
Aishwarya Rai Bachchan

'मिड डे' की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'फन्ने खान' से जुड़े जिन फ्रीलांसरों का कॉन्ट्रैक्ट फिल्म की को-प्रोड्यूजर  प्रेरणा अरोड़ा (क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट) से था, उन्होंने सेट पर काम करने से इंकार कर दिया। नाम ना बताने की शर्त पर एक क्रू मेंबर ने बताया, 'हमें कहा गया था कि मार्च तक हमें पेमेंट मिल जाएगी, मगर अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला है।'

Aishwarya Rai Bachchan Film Fanne Khan Shooting Stalled Due To Payment Issues
aishwarya rai, anil kapoor

खबर के क्रू के सदस्यों ने फिल्म निर्माताओं को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनका भुगतान 15 अप्रैल तक नहीं किया गया, तो वे फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग नहीं करेंगे। फिल्म 'फन्ने खान' का अगला शेड्यूल 24 अप्रैल से 7 मई तक तय किया गया है। इसी दौरान फिल्म के दो गानों की शूटिंग होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Film Fanne Khan Shooting Stalled Due To Payment Issues
एश्वर्या राय बच्चन (फाइल फोटो)

फिल्म 'फन्ने खान' को दो प्रोडक्शन कंपनियां- प्रेरणा अरोड़ा की क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और राकेश ओम प्रकाश की राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स (आरओएमपी) मिल कर बना रही हैं। राकेश इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। जब उनकी कंपनी से इस खबर पर टिप्पणी मांगी गई तो बताया गया कि शूटिंग पेमेंट की वजह से नहीं बल्कि कोरियोग्राफर ना मिलने की वजह से अटकी है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Film Fanne Khan Shooting Stalled Due To Payment Issues
salman Khan & aishwarya rai

आरओएमपी के अधिकारी राजीव टंडन ने कहा,'हम खुद पेमेंट के मामले को देख रहे हैं और हमारी तरफ से कोई देरी नहीं की गई है। कोरियोग्राफर फाइनल नहीं हो पाने की वजह से शूटिंग में देर हो रही है।' अब ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खान' 15 जून नहीं, बल्कि इसके एक महीने बाद 13 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed